रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रविवार को चार कैदियों को रिहा किया गया। जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर के दौरान सभी कैदियों को रिहा किया गया।

मौके पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के कारण लोगों को कारावास की सजा भुगतनी पड़ती है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी अक्षय शर्मा एवं न्यायिक दंडाधिकारी श्रद्धा भूषण ने बंदियों को कानून की जानकारी दी। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर ने बंदियों को उनके अधिकार एवं दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने शिविर में आये लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बंदी को कोई परेशानी है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। सरकारी अधिवक्ता की जरूरत हो या जेल में किसी तरह की परेशानी हो, तो उसका शीघ्र निबटारा किया जायेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version