Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा से पांच विधेयक पारित, एक वापस
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा से पांच विधेयक पारित, एक वापस

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 22, 2022Updated:December 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कुल पांच विधेयक ध्वनिमत से पारित हुए जबकि एक विधेयक को विरोध के चलते सरकार ने वापस ले लिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    सदन से झारखंड कोर्ट फीस (झारखंड संशोधन) विधेयक-2022, झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक-2022, सोना देवी विश्वविद्यालय विधेयक 2022, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय विधेयक-2022 और झारखंड नगरपालिका (संशोधन) विधेयक-2022 पास हुए जबकि सरकार ने जैन विश्वविद्यालय विधेयक को वापस ले लिया।

    प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि कई सदस्यों ने इस विधेयक में अहम सुझाव दिये हैं। सरकार उन सुझावों पर विचार कर आगे निर्णय लेगी। अभी इस विधेयक को वापस लिया जाता है। इससे पहले विधायक विनोद सिंह ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अरका जैन विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा से पारित हुआ। एक बार फिर इसी ट्रस्ट की ओर से समान पते पर जैन विश्वविद्यालय विधेयक को लाया गया है। अगर यह विधेयक पारित होता है तो छात्रों व सदन के साथ धोखाधड़ी होगी।

    विधायक अनंत ओझा ने कहा कि इस ट्रस्ट की ओर से अरका विश्वविद्यालय का विधेयक विधानसभा से पारित हो चुका है। एक विश्वविद्यालय जमशेदपुर में खड़ा नहीं हो पाया है। निजी विश्वविद्यालय को लेकर लाये विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव लाते हुए कहा गया कि अब तक 20 निजी विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा से पारित हो चुके हैं। अब फिर से तीन नये विश्वविद्यालय को लेकर विधेयक लाया गया है। विश्वविद्यालयों को लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किया किया गया है। पहले इस बात की जांच कर ली जाये कि इसमें दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है कि नहीं।

    झारखंड कोर्ट फीस (झारखंड संशोधन) विधेयक को प्रवर समिति में भेजने को लेकर विधायक अमर बाउरी, विनोद सिंह, लंबोदर महतो ने प्रस्ताव लाया। बाउरी ने कहा कि यह संशोधन विधेयक जनता को प्रभावित करने वाला है। झारखंड में एससी-एसटी बहुल क्षेत्र है। प्रभावशाली लोग इनकी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। कोर्ट फीस में वृद्धि होने की वजह से गरीब न्याय पाने से वंचित रह जायेंगे। न्याय सुगम व सुलभ होना चाहिए। ऐसा करने से न्याय आदिवासियों की पहुंच से बाहर हो जायेगा। विनोद सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार नहीं हुआ है। ऐसे में यह विधेयक भी कोर्ट से खारिज हो सकता है। प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कमेटी का गठन किया गया। विचार-विमर्श कर ही विधेयक को लाया गया है।

    झारखंड नगरपालिका (संशोधन) विधेयक को प्रवर समिति में भेजने को लेकर विनोद सिंह, अमर बाउरी केदार हाजरा, बिरंची नारायण, मनीष जायसवाल ने प्रस्ताव लाया। इनकी ओर से कहा गया कि विधेयक में संशोधन लाकर सरकार डेमोग्राफी बदलने की राजनीति कर रही है। चक्रानुक्रम हटा कर सरकार जनसंख्या के आधार मेयर पद आरक्षित कर रही है। सरकार ने रांची में मेयर पद एससी के लिए आरक्षित किया। राज्यपाल से अधिसूचना होने के बाद इसमें संशोधन ला रही है। इससे एससी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इनके मुंह से निवाला छिना जा रहा है। इसमें विसंगति है। सरकार चुनाव को लटकाना चाहती है। प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जनभावना को ध्यान में रख कर संशोधन लाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविस सत्र: विधानसभा में मिथिलेश ठाकुर और अमर बाउरी के बीच नोक-झोंक
    Next Article विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी सरकार पर लगाया आरोप, मंत्री मिथिलेश और विधायक बाउरी भिड़े
    azad sipahi

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version