नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार पर की गई एक विवादित टिप्पणी को आज राज्यसभा में वापस ले लिया, जिस पर विपक्षी दल के नेता ने उनसे माफी की मांग की थी। राज्यसभा में गोयल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका बिहार और बिहार के लोगों का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी। अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है वह तुरंत अपने वक्तव्य को वापस लेते हैं। गोयल ने मंगलवार को राजद सांसद मनोज झा के महंगाई और अर्थव्यवस्था पर बोलने के दौरान यह विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें। इस पर मनोज झा ने त्वरित आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि यह बिहार का अपमान है। उन्होंने कहा कि वह हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि बिहार पर इस तरह की टिप्पणी ना करें।

बिहार के सांसदों ने गोयल के इस बयान को बिहार काे छोटा करके दिखाने वाला बताया था। आज सुबह गांधी प्रतिमा के निकट राजद और अन्य सांसदों ने इसके खिलाफ नारेबाजी की थी। उनका कहना था कि गोयल को माफी मांगनी चाहिए। बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोयल के बयान वापस लेने के बावजूद बिहार के सांसदों का अब भी कहना है कि उनका स्पष्टीकरण काफी नहीं है और उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version