Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में तीन वर्षों में स्वीकृत हुई 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं
    झारखंड

    झारखंड में तीन वर्षों में स्वीकृत हुई 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

    adminBy adminDecember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में वर्ष 2020 से अब तक तीन वर्षों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 14 हजार करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें पांच योजनाएं अब तक पूर्ण हो चुकी हैं। चार योजनाओं पर 50 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है।

    यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी। लोकसभा में गुरुवार को सांसद संजय सेठ ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित सवाल किया था। सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड में मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी मांगी थी। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विगत तीन वर्षों में झारखंड में 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें 27 सड़क निर्माण, नौ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और चार पुलों का निर्माण शामिल है। 14 हजार करोड़ से अधिक की लागत वाली योजनाओं में पांच योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और चार योजनाओं पर 50 प्रतिशत से अधिक काम भी हो चुका है।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इनमें सबसे बड़ी योजना साहिबगंज में है, जिस पर 40 प्रतिशत का काम पूर्ण हो चुका है। यह योजना 1977 करोड़ की लागत से स्टैंड एलोन पुल परियोजना के नाम से चल रही है। रांची के रातू रोड में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने संसद को बताया कि 3.5 किलोमीटर की इस परियोजना को जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य लिया गया है। वर्तमान समय में यह कार्य प्रगति पर है।

    केंद्रीय मंत्री ने सदन में जानकारी दी कि जितनी योजनाओं की स्वीकृति झारखंड में प्रदान की गई है, उसमें कई योजनाओं की निविदाएं प्रक्रियाधीन है जबकि कई योजनाएं तकनीकी मूल्यांकन के अधीन है। यह दोनों काम होने के साथ ही बहुत तेज गति से इनका काम शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविस सत्र: विधानसभा में मिथिलेश ठाकुर और अमर बाउरी के बीच नोक-झोंक
    Next Article विस सत्र: विधानसभा में मिथिलेश ठाकुर और अमर बाउरी के बीच नोक-झोंक
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version