Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»40 लाख रुपये लूटकांड मामले का खुलासा,23 लाख 92 हजार बरामद,मामले में पांच गिरफ्तार
    Breaking News

    40 लाख रुपये लूटकांड मामले का खुलासा,23 लाख 92 हजार बरामद,मामले में पांच गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया, 21दिसम्बर(हि.स.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 57 गेरवा धार पुल के पास 15 दिसंबर के दोपहर सवा एक बजे हरिओम ट्रेडर्स के मैनेजर प्रशांत चक्रवर्ती से हथियार का भय दिखाकर 40 लाख रुपये लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। लूटकांड की घटना के बाद अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह की ओर से फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 23 लाख 92 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। मामले को लेकर नरपतगंज थाना में 15 दिसंबर को प्राथमिकी कांड संख्या-570/2022 दर्ज कराया गया था, जिसमें गेरुवा धार पुल के पास चार से पांच अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर जबरन चार पहिया वाहन को रुकवा कर हथियार एवं डायगर का भय दिखाते हुए 40 लाख रुपैये लूट लिए जाने का आरोप लगाया गया था।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले कार की तलाशी ली थी तो कार से 7 हजार 500 रुपैये बरामद हुए थे। मामले के खुलासे को लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। जिन्होंने अनुसंधान के क्रम में कार चालक संजय कुमार चौहान की संदिग्ध गतिविधि को पाते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेकर संजय कुमार चौहान को सबसे पहले हिरासत में लिया। कार चालक संजय कुमार चौहान के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर उनके ससुराल पूर्णिया मरंगा से 4 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने कांड में संलिप्त फारबिसगंज रिफ्यूजी कॉलोनी से कांड में संलिप्त गणेश राम पिता- फूलचंद राम को हिरासत में लेते हुए जब उनकी घर की तलाशी ली गई तो 5 लाख 48 हजार रुपए बरामद किये। जिसके बाद पुलिस ने मझूवा गांव में राज सिंह राजपूत उर्फ राजा पिता- धर्मनाथ सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से पुलिस ने 4 लाख 60 हजार रुपैये बरामद किए।

    निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ही पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी में साजन सिंह पिता-गणेश चौहान को गिरफ्तार किया। जहां से पुलिस ने 40 हजार रुपैये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38ए- 4215 बरामद किया। पुलिस ने मझूवा गांव से ही ननिहाल में रह रहे ललन रजक पिता-विनोद रजक को गिरफ्तार किया और उनके पास से 17 हजार 500 रुपैये की बरामदगी हुई।एक लाख रुपैये के साथ पुलिस ने भागकोहलिया से विक्की कुमार पिता- रंजीत भगत को भी गिरफ्तार किया।

    अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गठित एसआईटी में फारबिसगंज एसडीपीओ के अलावे फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, रानीगंज थानाध्यक्ष कोशल कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार, सिमराहा ओपी अध्यक्ष कुमार विकास, नरपतगंज में पदस्थापित एसआई अंजना रंजन और प्रकाश कुमार को शामिल किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी लॉन्चिंग में पहनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका ने यूं दिया जवाब!
    Next Article भाजपा नहीं चाहती बिहार नशामुक्त हो : विजय चौधरी
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version