Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देश में क्वालिटी एजुकेशन का घोर अभाव: विधानसभा अध्यक्ष
    झारखंड

    देश में क्वालिटी एजुकेशन का घोर अभाव: विधानसभा अध्यक्ष

    adminBy adminDecember 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि देश में क्वालिटी एजुकेशन का घोर अभाव है। इसे आगे ले जाने में युवा पीढ़ियों पर ज्यादा दारोमदार है। क्वालिटी एजुकेशन को कैसे बेहतर बनाएं, इस पर सभी संस्थानों को कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहुत ही जरूरी है ताकि देश और राज्य की तरक्की में उनकी सहभागिता हो सके।

    महतो रविवार को बीआईटी मेसरा के लालपुर कैंपस में आयोजित डिग्री वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन विद्या अर्जित करने के बाद हर विद्यार्थियों की इच्छा रहती है कि जो विद्या ग्रहण किया है उसका लाभ उसे मिले। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे प्राध्यापकों को भी धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा कि ये आपके लिए भी गर्व की बात है। जो आपने शिक्षा दिया उसको लेकर ये विद्यार्थी प्रैक्टिकल लाइफ में खुद को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धनता की वजह से कई बच्चे बड़े संस्थानों में नहीं पढ़ पाते हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस योजना को शुरू करने का झारखंड सरकार का उद्देश्य है, बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कराना ताकि वो आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा की छात्र अपने मनोबल को ऊंचा रखें और हमेशा आगे बढ़ने की प्रवृत्ति को जिंदा रखें सरकार उनके साथ खड़ा है।

    बीआईटी मेसरा के लालपुर एक्सटेंशन में कुल 583 डिग्रियां बाटीं गयीं। महतो ने विद्यार्थियों को डिग्रियां बाटीं।बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना ने डिग्री ले रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने आज शिक्षा ग्रहण कर देश-दुनिया में बीआईटी मेसरा का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान के लिये डिग्री सेरोमनी एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।

    डॉ मन्ना ने कहा कि संस्थान का फोकस केवल पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि रिसर्च पर भी है। उन्होंने कहा कि लगातार संस्थान रिसर्च का दायरा बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा राज्य के विकास में एक सेतु का काम करे इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। डॉ मन्ना ने कहा कि इंडस्ट्रीज प्रोफेशनल्स के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू करने की योजना है। इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। मन्ना कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े थे।

    कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा लालपुर एक्सटेंशन कैंपस की निदेशक डॉ बंदना भट्टाचार्य ने संस्थान की उपलब्धियां गिनायीं। पिछले एक वर्ष में किये गये रिसर्च और वर्कशॉप के बारे जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के अलावा शोधार्थियों को नये शोध पत्रों से अवगत कराया गया। साथ ही देश और विदेशों के जाने-माने उद्योपतियों का लेक्चर भी हुआ।

    निदेशक ने बताया कि 10 पीएचडी उपाधि दी गयी। इनमें मैनेजमेंट आठ और टेक्नोलॉजी में दो पीएचडी डिग्री शामिल हैं। पीजी में 184 डिग्रियां दी गयी, जिनमें इंटीग्रेटेड एमसीए में 1, एमबीए में 86, एमसीए (तीन वर्षीय) में 34 और एमसीए (दो वर्षीय) में 63 डिग्री प्रदान की गयी जबकि यूजी में 389 डिग्रियां बांटी गयी। इसमें बीबीए में 199, बीसीए में 190 डिग्री शामिल हैं। कुल 583 डिग्रियां बांटी गई। विद्यार्थी भारतीय परिधान में डिग्री प्राप्त किये।

    इस मौके पर डॉ संजय झा, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ पीके बनर्जी, डॉ एके सिंह, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ शिवा मित्रा, डॉ एनपी तिवारी, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ अविनाश सिन्हा, डॉ विजय लक्ष्मी, मीडिया प्रभारी राणा प्रताप मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा, एक लाख की शराब बरामद
    Next Article लातेहार में नक्सलियों के छुपाए बम बरामद
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version