Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन-भारत झड़प पर तवांग मठ की प्रतिक्रिया-‘ ड्रैगन यह 2022 है, मोदी बख्शेंगे नहीं’
    Breaking News

    चीन-भारत झड़प पर तवांग मठ की प्रतिक्रिया-‘ ड्रैगन यह 2022 है, मोदी बख्शेंगे नहीं’

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। तवांग सेक्टर के यांग्त्से में पिछले दिनों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर प्रसिद्ध तवांग मठ की प्रतिक्रिया सामने आई है। तवांग मठ के भिक्षुओं ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है-‘ये 1962 नहीं, ये 2022 है और ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कीसरकार है।’

    तवांग मठ के प्रमुख भिक्षु लामा येशी खावो ने भारतीय सेना और सरकार का समर्थन करते हुए कहा है, ‘ प्रधानमंत्री मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे।’ 17वीं शताब्दी के इस मठ में उपस्थित लोगों ने कहा कि हमने 1962 का संघर्ष देखा है। चीन सरकार हमेशा अन्य देशों के क्षेत्रों पर नजरें गड़ाए रहती है।

    लामा येशी खावो ने कहा- ‘ चीन हर वक्त भारतीय भूमि पर नजर रखता है। हमें भारत सरकार और भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। वही तवांग को सुरक्षित रखेगी।’ उल्लेखनीय है कि पहले तवांग तिब्बत का हिस्सा था। बाद में चीन ने तिब्बत की जमीन पर कब्जा कर लिया। 1962 के युद्ध में चीन की सेना इस मठ में घुस गई थी। तवांग मठ को 1681 में बनाया गया। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे पुराना मठ है। इसे पांचवें दलाई लामा की मंजूरी के बाद बनाया गया था। छठे दलाई लामा का जन्म तवांग में हुआ था। इस समय तवांग मठ में लगभग 500 भिक्षु हैं। मठ के परिसर और गुरुकुल में 89 छोटे घर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को दी गई विदाई
    Next Article सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग पूरी
    azad sipahi

      Related Posts

      ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा

      May 21, 2025

      अमेरिका के मशहूर टेलीविजन अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट का 76 वर्ष की आयु में निधन

      May 21, 2025

      इजराइल का लक्ष्य हमास के आतंकी पंजों से 58 बंधकों को छुड़ाना

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version