Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीतामढ़ी में स्थापित होगी विश्व की सबसे ऊंची माता सीता की प्रतिमा
    देश

    सीतामढ़ी में स्थापित होगी विश्व की सबसे ऊंची माता सीता की प्रतिमा

    adminBy adminDecember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार। रामायण रिसर्च काउंसिल जगत जननी माता सीता की जन्म स्थली बिहार के पौराणिक तीर्थ सीतामढ़ी में सीता माता की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी।

    काउंसिल की ओर से बताया गया कि लगभग 12 एकड़ भूमि में स्थापित की जाने वाली अष्टधातु की माता सीता की प्रतिमा के साथ इस पूरे क्षेत्र को शक्ति पीठ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रतिमा के चारों ओर वृत्ताकार रूप में श्री भगवती सीता माता के जीवन दर्शन को दर्शाते हुए 108 प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरि महाराज एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनीत कार्य हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है तथा इसके समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि परिषद इस पवित्र कार्य के लिए तन, मन, धन से पूरा सहयोग देगी तथा सभी अखाड़े इस पुनीत कार्य के लिए जनसमर्थन भी जुटाएगी। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनों से हर संभव सहयोग देने की अपील भी की।

    जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा मां जगदंबा सीता माता संपूर्ण नारी समाज के सशक्तिकरण, धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का एक अनुपम व विलक्षण उदाहरण है। उनके जीवन दर्शन का अनुकरण कर केवल नारी जाति ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज का हित होगा। उन्होंने कहा इस स्थल को शक्ति स्थल के रूप में विकसित करने के लिए देश के सभी 51 शक्तिपीठों के साथ-साथ बाली, श्रीलंका, इंडोनेशिया, श्री लंका की अशोक वाटिका या ऐसे स्थल जहां जहां सीता गई है ,उन स्थानों से पवित्र जोत, मिट्टी व जल लाया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त उत्तराखंड स्थित पौराणिक तीर्थ, सीतामढ़ी जहां माता सीता भूमि में समाई थी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी, रामेश्वरम, भगवान जगन्नाथ, बांके बिहारी आदि प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थों से भी ज्योति लाई जाएगी। रामायण रिसर्च काउंसिल के संयोजक वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि ने रिसर्च काउंसिल के जानकारी देते हुए बताया कि माता सीता के प्राकट्य स्थल को शक्ति स्थल के रूप में विश्व भर में प्रतिष्ठित किए जाने के साथ-साथ संबंधित स्थल को मातृ शक्ति के रूप में वैश्विक प्रचार प्रसार करना है। यहां पर देश का प्रथम सांस्कृतिक दूतावास का निर्माण भी किया जाएगा।

    विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों वह राजदूतों को उच्च स्तरीय आवाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरी महाराज ने बताया रिसर्च काउंसिल द्वारा श्री सीता विद्यापीठ, श्री सीता स्वयं सहायता समूह, श्री सीता रसोई का भी संचालन किया जाएगा।

    काउंसिल द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए 500 वर्षों से किए जा रहे संघर्ष पर आधारित 1108 पृष्ठों का एक ग्रंथ भी लेखन कार्य जारी है, जिसे हिंदी के साथ-साथ 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाएगा और 21 से भी अधिक देशों में इसका विमोचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल 2023 में माता सीता के मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहमति मिल चुकी है। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्र महंत प्रेम गिरी सचिव श्रीमहंत महेश्वरी सहित अन्य संत भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरायकेला के दलमा अभ्यारण्य में बीमार हथिनी चम्पा का निधन
    Next Article प्रशिक्षित अमीनो की स्थाई बहाली जल्द करें राज्य सरकार : अमन तिवारी
    admin

      Related Posts

      कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

      June 29, 2026

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता

      June 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version