एक वर्ष में 29 नक्सली पकड़ाये, 26 पीस हथियार और 64 पीस गोली बरामद
एनडीपीएस एक्ट में 72 की हुई गिरफ्तारी, 36 साइबर अपराधी पकड़ाये
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस के लिए वर्ष 2023 उपलब्धियों भरा रहा है। एक वर्षों में हजारीबाग पुलिस ने जहां कई बड़े कांडो का उद्भेदन किया है वहीं कई बड़े नक्सली और क्रिम्नल को जेल भेजने में सफलता पायी है। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने पत्रकार के साथ एक वर्ष की उपलब्धियों को शेयर करते हुए बताया की 1 जनवरी 2023 से लेकर 27 दिसंबर 2023 तक हजारीबाग पुलिस ने नक्सलियों का कमर तोड 29 नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिनमें टीपीसी के 14 नक्सली, एमसीसी के 1 नक्सली, जेजेएमपी के 3 नक्सली के अलावा 11 गैंगस्टर शामिल हैं। साथ ही 26 हथियार, 64 पीस गोली, 54 डेटोनेटर, 1 देशी बम और 7 जिलेटिन भी जब्त किए हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम करने वालों पर नकेल कसने में भी हजारीबाग पुलिस सफल रही है। इसमें 59 कांड दर्ज कर 36 साइबर अपराधियों को जेल भेजने में सफलता पायी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 44 कांड दर्ज कर 72 की गिरफ्तारी एक वर्ष के भीतर हुई है। जिसमे 197 किलो गांजा, 86 किलो अफीम और 377 किलो ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया है। शराब कारोबारियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज कर 27 लोगों को जेल भेजा गया है। जबकि कोयला कारोबार करने वालों के विरुद्ध 101 मामला दर्ज कर 73 की गिफ्तारी की गयी है। साथ ही 1317 टन कोयला और 115 वाहन भी जब्त किया गया है। वहीं अवैध बालू के कारोबार के विरुद्ध 91 मामले दर्ज कर 43 की गिरफ्तारी हुई है। इसमें 93 वाहन भी जब्त हुए है। इन सबों के अलावा हजारीबाग पुलिस ने 27 अपराधियों को आजीवन कारावास, जबकि 2 व्यक्तियों को 20 वर्ष की सजा, 4 व्यक्तियों को 15 वर्ष की सजा और 2 व्यक्तियों को 12 वर्ष की सजा दिलाने में सफलता पायी है। इन सबों से इतर जिला में अन्य मामलों में 1843 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक वर्ष में 5275 कांड दर्ज किये गये है वहीं 5751 कांड का निष्पादन भी किया गया है। 127 गुम मोबाइल को बरामद कर उनके असली मालिक तक पहुंचाया गया है। सबसे बड़ी सफलता हजारीबाग पुलिस के लिए आम जनों के सहयोग से ऐतिहासिक रामनवमी के साथ होली, मुहर्रम, ईद बकरीद जैसे पर्व को शांति और सौहार्द वातावरण में सफल करवाना भी शामिल है। हजारीबाग जिला में प्रोन्निति के मामले में कुल 14 आरक्षियों को सहायक अवर निरीक्षक में तथा 42 सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में प्रोन्नित दी गयी है। मौके पर मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार, सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, विष्णुगढ़ डीएसपी अनुज उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


