Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस
    देश

    इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को विश्व के कई देशों में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। भारत के लिए 25 दिसंबर का महत्व अलग ही है। देश में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के तौर पर ही नहीं, बल्कि सुशासन दिवस के रूप में जाना जाता है। भारत में हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। असल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 2014 में हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। साथ ही सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे दिन काम करने का संकल्प लिया गया। सुशासन दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सुशासन दिवस पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। यही वह आंदोलन है जिसने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का अंत किया। अटल जी ने संपादक और पत्रकार के रूप में राष्ट्रधर्म (हिंदी मासिक), पांचजन्य (हिंदी साप्ताहिक) और दैनिक वीर अर्जुन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुछ समय बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रभावित होकर 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष वाजपेयी जी की कविताएं साहित्याकाश में स्वर्णिम अक्षरों में चमकती हैं।

    वे 1957 से संसद सदस्य रहे हैं। वे पांचवीं, छठवीं, सातवीं लोकसभा और फिर उसके बाद 10वीं, 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा में चुनाव जीतकर पहुंचे। इसके अलावा 1962 और 1986 में दो बार वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वर्ष 2004 में वे पांचवी बार लगातार लखनऊ से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। वाजपेयी जी इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली) से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि आज भी उसे न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। आधारभूत संरचना के विकास की बड़ी योजनाएं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाएं भी इनमें शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा
    Next Article सरकारी मेहमानों को जेल में दिन में ही तारे दिखायी दे रहे : बाबूलाल मरांडी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version