31 सदस्यीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का हुआ चयन, दी गई बधाई
भुरकुंडा। रिभर साईड स्थित यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन भुरकुंडा कोलियरी का 35वां शाखा सम्मेलन धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। सम्मेलन की शुरूआत जावेद असलम खां ने झंडोतोलन कर एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि बरका-सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह व क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया उपस्थित थें। मौके पर मुख्य अतिथि रमेन्द्र कुमार ने कहा कि बोला जा रहा था की अच्छे दिन आने वाले हैं, लेकिन अब बुरे दिन की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा की संसद में हुई घुसपैठ पर सरकार से सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई का जवाब मांगने पर सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने के लिए 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। कुमार ने कहा की आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में अगर यह जीत कर आ गया तो सबको कुचल देगा। रमेंद्र कुमार ने कहा की भाजपा सरकार ने कहा था कि हम विदेशों से काला धन लायेंगे और हर घर को 15 लाख रुपया देंगे। लेकिन उनकी गारंटी का क्या हुआ यह सब जानते हैं। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की भी बात कही थी। जो अभी तक जुमला ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा की बीजेपी को हराने एवं देश व संविधान को बचाने के लिए 2024 की लड़ाई आज से ही शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि भुरकुंडा में खदान खुले इसके लिए प्रयास करेंगे। भुरकुंडा की टीम अपने रोजमर्रा के सवालों पर लड़ाई लड़ेगा और सफल भी होगा। सम्मेलन के दौरान भुरकुंडा शाखा के सचिव लखेन्द्र राय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से सदन द्वारा पास किया गया। तत्पश्चात भुरकुंडा शाखा का पुनर्गठन किया गया। जिसमें 31 सदस्यीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नरेश मंडल, सचिव लखेन्द्र राय व कोषाध्यक्ष अशोक राम चुने गये। सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि रमेंद्र कुमार ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली में अशोक राम, प्रेम सिंह, जावेद असलम खां शामिल थे। मौके पर सम्मेलन में मुख्य रूप से सुदेश प्रसाद, सुभाष यादव, बिनोद मिश्रा, महादेव मांझी, प्रसन्न कुमार कुंदन, वरूण कुमार, रंजीत कुमार, विजय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार, दिलेश्वर महतो, हीरालाल करमाली, सुखदेव बेदिया, बिनोद बेदिया, राजेश तुरी, महादेव गंझू, राम किशुन, सरविन्द कुमार, मोही कुर्मी, तुलसी मुंडा, करमा करमाली, सुरेश मुंडा, रौशन राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
31 सदस्यीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों में ये हैं शामिल
31 सदस्यीय नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष नरेश मंडल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, अफजल हुसैन और जितेंद्र कुमार, सचिव लखेन्द्र राय, सह सचिव अनुज कुमार, रंजीत कुमार व संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक राम चुने गये। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में विकास कुमार, परदेसी, रमेश लाल केवट, नागेन साव, सुनील कुमार सिंह, मंजूर अंसारी, आलोक पुरखत, अशोक कुमार सिंह, विजय यादव, अनिल कुमार सिंह, दिवाकर पटेल, ठुप्पा भुईयां, कलाम अंसारी, सुनील बैठा, मुजीब अंसारी, मनीष सिंह, सुनील मिश्रा, जोगेंद्र ठाकुर, निलेश कुमार शामिल हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


