Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»हजारीबाग में स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल, चालक की मौत
    हजारीबाग

    हजारीबाग में स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल, चालक की मौत

    adminBy adminDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं।

    बताया जाता है कि जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कटकमसांडी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें एक ओमनी वैन की एक बस से सीधी टक्कर हो गई। ओमनी में सवार एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गये। ओमनी वैन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

    घटना की सूचना पाते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, समाजसेवी पप्पू पांडेय, कटकमसांडी की मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय घटनास्थल पर पहुंचीं। इन लोगों ने मिलकर सभी घायलों को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल हुए बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमनी वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गयी।आनन फानन में स्थानीय लोगों के माध्यम से सभी स्कूली बच्चों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग लाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। लगभग आधा दर्जन बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे संत अगस्टिन प्लस टू हाई स्कूल जलमा छड़वा के छात्र हैं। वे वैन से प्लस टू हाई स्कूल जलमा छड़वा पढ़ने आ रहे थे। घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। सभी बच्चे कटकमसांडी क्षेत्र के हैं। घटना के बाद बच्चों के परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से मिले मुख्य सचिव एल. खियांग्ते
    Next Article 16 दिसंबर से खरमास, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version