Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अबुआ सरकार आपके सुख दु:ख में हमेशा साथ: हेमंत सोरेन
    झारखंड

    अबुआ सरकार आपके सुख दु:ख में हमेशा साथ: हेमंत सोरेन

    adminBy adminDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित
    -1035.10 करोड़ रुपये की 5358 योजनाओं का दिया तोहफा
    -लाभुकों के बीच 53 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपये की बांटी परिसंपत्ति
    आजाद सिपाही संवाददाता
    दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहां सरकार की कोई न कोई योजना नहीं पहुंची हो। आज हर घर में योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अबुआ सरकार आपके सुख दु:ख में हमेशा आपके साथ है। मुख्यमंत्री मंगलवार को दुमका प्रखंड के गादी कोरैया पंचायत स्थित बड़ा ढाका में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अब तक किन्हीं वजहों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो वह 24 नवंबर से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लग रहे शिविरों में जाये और आवेदन दे। यहां अधिकारियों का पूरा दल आपकी समस्या के समाधान के लिए मौजूद है।

    शिविरों को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगा रहे हैं। इन शिविरों को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। गरीब, जरूरतमंद, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, किसान-मजदूर, बुजुर्ग महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके के लोग अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ने के लिए शिविरों में आ रहे हैं। शिविर में उत्सव का माहौल है। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार के प्रति आमजनों का कितना भरोसा है। मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि अबुआ सरकार जन आकांक्षाओं और उम्मीदों को हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मूलभूत जरूरत को पूरा करने के साथ विकास को दे रहे रफ्तार:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के रोटी-कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत जरूरत को पूरा करने के साथ विकास को रफ्तार दे रही है। अबुआ आवास योजना के आठ लाख गरीबों के अपने आशियाना के सपने को पूरा करने जा रहे हैं। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज दे रहे है और अब चना दाल देने का भी सरकार ने निर्णय लिया है। सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत गरीबों को साल में दो बार 10 रुपये में धोती/लुंगी और साड़ी दी जा रही है।

    राज्य को नयी दिशा दे रहे हैं:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों को आर्थिक -सामाजिक-शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। राज्य के साथ पिछले दो दशकों से गरीबी और पिछड़ेपन का जो टैग लगा है, उससे निजात पाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है । आप सभी के सहयोग से राज्य को नयी दिशा देने का काम काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गयी पेंशन योजना, किसान, महिला, युवा, गरीब, बच्चों की शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। इसके अलावा सड़क, पुल, फ्लाइओवर, बिजली आदि के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उठाये गये कदम से लोगों को अवगत कराया।

    विकास योजनाओं का दिया तोहफा:
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 1035.10 करोड़ रुपये की 5358 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 34077 लाभुकों के बीच 53 करोड, 23 लाख 10 हजार रुपये की परिसंपत्तियों बांटी गयी। कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बादल, विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, प्रदीप कुमार यादव, सीता सोरेन, बसंत सोरेन और दिनेश विलियम मरांडी के अलावा गणमान्य लोग और अधिकारीगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री
    Next Article भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बन रही फिल्म, केबीसी में अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया पोस्टर
    admin

      Related Posts

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026

      तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version