कुडू। कुडू थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ पहले फेसबुक पर प्यार और फिर किडनैप कर दो दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी लातेहार जिले के मनिका थाना अंतर्गत डोकी गांव निवासी स्व चंचल सिंह उर्फ गोबिंद सिंह उर्फ कर्मदेव सिंह के पुत्र आर्यन सिंह उर्फ संतोष सिंह 21 वर्ष को कुडू पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि आर्यन उर्फ संतोष ने कुडू थाना क्षेत्र की एक लड़की से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गये। मोबाइल पर पिछले एक वर्षों से बात करते रहे। फिर बीते माह संतोष मिलने के बहाने उसे बुला कर अपने साथ ले गया और बंधक बना कर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। दो दिनों बाद वह किसी प्रकार से वहां से भागी और मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद कुडू पुलिस ने लड़की के बयान पर बीते माह 24 नवंबर को कांड संख्या 131/23 धारा 363, 376, 417, 504, 506 भादवी के मुकदमा दर्ज किया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था।