Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चार घंटे किया एनएच को जाम
    Top Story

    झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चार घंटे किया एनएच को जाम

    adminBy adminDecember 16, 2023Updated:December 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को मोर्चा के सदस्यों ने झारखंड आंदोलनकारीयों के पहचान और अधिकार से संबंधित अपने पांच सूत्री मांग को लेकर जैनामोड एनएच-23 फोरलेन चौक को जाम कर दिया।

    इस दौरान सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारीयो ने बताया कि पूर्व में ही झारखंड सरकार को झारखंड आंदोलनकारी के मान सम्मान व पहचान देने, आंदोलनकारीयों को सम्मान राशि 50 हजार रुपया प्रति माह देने, आंदोलनकारी के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने, राज्य में समता जजमेंट लागू करने व मूलवासीयो व आदिवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया था, जिस पर किसी प्रकार की कारवाई नहीं होने पर 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय चक्का जाम आंदोलन निर्धारित था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैनामोड़ फोरलेन चौक को जाम किया गया है।

    सड़क जाम की स्थिति पर बेरमो एसडीएम, जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज, जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो, जरीडीह इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी जरीडीह अमीत राय दलबल के साथ सड़क जाम स्थल पर पहुंचे। उपस्थित पदाधिकारीयों ने सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारी को समझने का प्रयास किया। किंतु आंदोलनकारी ने पदाधिकारी की एक बात तक न सुनी।

    अंचल अधिकारी जरीड़ीह प्रणव ऋतुराज ने बताया कि सड़क जाम करना कहीं से उचित नहीं है। पदाधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई गई है। आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुबह लगभग 9 बजे से दिन के 1 बजे तक 4 घंटे फोरलेन चौक में पूरी तरह आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारे लगी रही। आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मुक दर्शक बने रहे। दोपहर एक बजे आंदोलनकारीयों ने स्वतः सड़क जाम छोड़ दिया, इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो पाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ एक माह में हजारों गांवों और 1,500 शहरों तक पहुंची : प्रधानमंत्री
    Next Article हनुमान बेनीवाल ने दिया लोकसभा सदस्यता से त्यागपत्र
    admin

      Related Posts

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025

      बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत

      July 16, 2025

      जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version