Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झुमरीतिलैया के अंकित मोदी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखा विजन
    Top Story

    झुमरीतिलैया के अंकित मोदी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखा विजन

    adminBy adminDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले के झुमरीतिलैया निवासी अंकित मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत किया। झुमरीतिलैया अड़ी बंगला निवासी अरुण मोदी और आशा बरनवाल के पुत्र अंकित मोदी क्वेर कंपनी के संस्थापक सदस्य हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया।

    नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल पार्टनरशिप इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन में संबंधित प्राथमिकताओं पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान, उद्योग, सिविल सोसाइटी, सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर साथ लाया गया। इस दौरान अंकित मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत किया, जिसमें मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड के थीम पर टेक्नोलॉजी को प्रस्तुत किया। यह पूरी तरह भारत में एआई टेक्नोलॉजी है जो अब 50 से अधिक देशों में टीवी उन्मूलन के लिए योगदान दे रही है।

    इस सम्मेलन में अंकित ने वैश्विक प्रभाव के बारे में बात की जिसके लिए उनकी कंपनी को प्रतिष्ठित एआई गेम चेंजर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह टेक्नोलॉजी अन्य संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों की जांच में भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। इस टेक्नोलॉजी से न सिर्फ जांच की लागत कम हुई है, बल्कि 25 प्रतिशत ज्यादा टीवी मरीजों की पहचान समय रहते हो पा रही है।

    उल्लेखनीय है कि अंकित ने बीटेक और एमटेक कानपुर से किया है। अमेरिकन कंपनी के ऑफर को ठुकरा कर कोरोना काल में अपने सॉफ्टवेयर के जरिए मरीजों की जल्द पहचान करने का कार्य किया था। उनकी सफलता पर भाजपा नेता रमेश सिंह, रवि मोदी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, गोशाला समिति से ओम खेतान, अविनाश सेठ, संजय बोटा, अर्जुन मोदी, डॉक्टर अशोक बरनवाल, ऋषि राज, सम्पा चक्रवर्ती, अनीशा मोदी दीपक कुमार, अरुण बौद्ध, गायत्री बरनवाल आदि ने बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐसे तो कारगर नहीं होगा कांग्रेस का 2024 जीतने का प्लान
    Next Article इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होगा झामुमो
    admin

      Related Posts

      किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की

      July 18, 2025

      एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल

      July 18, 2025

      मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना : कांग्रेस

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version