Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ताबड़तोड़ फायरिंग करनेवाला एएसआइ गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    ताबड़तोड़ फायरिंग करनेवाला एएसआइ गिरफ्तार

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नशे में धुत एएसआइ ने बरसायीं ताबड़तोड़ 28 गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर पकड़ना पड़ा
    हजारीबाग। हजारीबाग में शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ 28 गोलियां बरसा दीं। एएसआइ की इस हरकत से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गयी। जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर उसे पकड़ा। एसपी ने घटना के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआइ को सस्पेंड कर दिया है और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    ये घटना हजारीबाग स्थित पुलिस लाइन की है। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि एएसआइ बृजनंदन के इस तरह फायरिंग के बाद जवान वहां से भाग गये और उसे बाद में बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। दरअसल पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम शराब के नशे में एक एसआइ द्वारा ताबड़तोड़ 28 राउंड गोलियां चलायी गयीं। एसएसआइ ने ये गोलियां अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से चलायी।
    पुलिसकर्मी के इस तरह फायरिंग करने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि एएसआइ बृजनंदन पीसीआर ड्यूटी में थे। शाम सात 7 बजे ड्यूटी कर वापस आने के बाद वो बैरक में ही थे। इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन की सड़क पर निकल कर उन्होंने करीब 6 राउंड गोलियां हवा में दाग दीं।
    उस वक्त एएसआइ शराब के नशे में धुत था। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा, तो फिर अपने कमरे में जाकर रिवॉल्वर में फिर से गोली भरी और हवा में चलाने लगा। बताया जा रहा है कि मैग्जीन में 35 गोली होती है, जिसमें 28 गोली चला दी।
    इधर, गोली की आवाज सुन कर पुलिस लाइन में रह रहे जवानों में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर बाद दो जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर एसआइ बृजनंदन को पकड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआइ को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं हजारीबाग एसपी मनोज रत्न चौथे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तत्काल प्रभाव से एएसआइ को सस्पेंड कर दिया गया है। एफआइआर दर्ज करने के बाद एएसआइ को जेल भी भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक की हालात गंभीर
    Next Article बोकारो में सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
    Pramod Singh

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version