Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बांग्लादेशी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
    स्पोर्ट्स

    बांग्लादेशी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

    adminBy adminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेल्सन। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने बुधवार को नेल्सन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    सौम्य ने 151 गेंदों पर 111.92 की स्ट्राइक रेट से 169 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में कीवी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 22 चौके और 2 छक्के लगाए।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 वर्षीय खिलाड़ी की पारी ने उन्हें न्यूजीलैंड में उपमहाद्वीप के एक खिलाड़ी द्वारा एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रनों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2009 में ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने क्राइस्टचर्च में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 163 रन की पारी खेली थी।

    उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में किसी विदेशी मैदान पर बांग्लादेशी क्रिकेटर द्वारा सर्वाधिक रन का भी रिकॉर्ड बनाया।

    मैच की बात करें तो सैक्सटन ओवल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    सौम्य सरकार (151 गेंदों पर 169 रन) और विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम (57 गेंदों पर 45 रन) की बेहतरीन पारियों की बदौलत ‘बंगाल टाइगर्स’ ने 291 रन बनाए।

    दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और विलियम ओ’रूर्के ने अपने-अपने स्पैल में तीन-तीन विकेट हासिल किये, इनके अलावा एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन और आदित्य अशोक ने एक-एक विकेट लिया।

    जवाब में न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवर में 3 विकेट पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग (89) और हेनरी निकोल्स (95) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा रचिन रविंद्र ने 45, कप्तान टॉम लैथम ने नाबाद 34 और टॉम ब्लंडेन ने नाबाद 24 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 और शोरफुल इस्लाम ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल मिनी-नीलामी 2024 : सनसनीखेज प्रतिभाओं के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक मजबूत टीम बनाई
    Next Article आईपीएल में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version