Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष ने जारी किया स्मारक डाक टिकट
    दिल्ली

    श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

    adminBy adminDecember 30, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में शनिवार को श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन ने यह स्मारक टिकट प्राप्त किया। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई भी इस अवसर पर मौजूद थे।

    डाक टिकट श्रीलंका में वृक्षारोपण उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारतीय मूल के तमिलों के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाया है। भाजपा अध्यक्ष ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया और कहा कि आज के दिन हम मद्रास प्रेसीडेंसी के लोगों के कष्टों और सम्मान तथा मान्यता के लिए उनके लंबे संघर्ष को याद करते हैं। उन्हें अंग्रेज जबरन श्रीलंका के तत्कालीन सीलोन ले गए थे।

    भाजपा अध्यक्ष ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आवास, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी ज़रूरतें प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे उनका जीवन आसान हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन के दबाब में पोखरा अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल की योजना बनाने वालों के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग
    Next Article प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड प्रभारी से की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version