Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड की जन भावनाओं को समझती है भाजपा : बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    झारखंड की जन भावनाओं को समझती है भाजपा : बाबूलाल

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जनता संकल्पित
    नामकुम। भाजपा का मिलन कार्यक्रम नामकुम में रविवार को हुआ। इसमें जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कमेर्ला कच्छप के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।
    बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सहित सबका साथ-सबका विकास को समर्पित रहेगी। साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है। इसलिए जनता का विश्वास मोदी सरकार पर बढ़ रहा है।
    बाबूलाल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को शौचालय देकर गरीब बहनों की इज्जत को बढ़ाया। गरीबों को जनधन खाता से जोड़कर बैंक के दरवाजे पर पहुंचाया। पक्के मकान, गैस कनेक्शन, नल से जल ये सब गरीब के घरों की पहचान बन गये। कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक के इलाज की गारंटी मिली। प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज ने किसी को भूखा नहीं सोने दिया।
    विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मजबूती
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के हुनरमंद पारंपरिक कारीगरों को मजबूत करेगी। भाजपा जनभावनाओं को समझती है। 50वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य आंदोलन को दबाया, लेकिन अटल जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। आदिवासी समाज के विकास का ढिंढोरा पीटने वाले आज आदिवासियों को लूट रहे। वहीं भाजपा की सरकार ने आदिवासियों को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा होकर राज्य की 14 लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने और प्रदेश में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने के लिए संकल्पित हंै।
    इनकी रही मौजूदगी
    भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीएल सीजन 2, तिलकामांझी फाइटर और चंपानगर वॉरियर्स ने जीते अपने अपने मैच
    Next Article रांची: पहाड़ी मंदिर की मुख्य दान पेटी में 3.36 लाख का चढ़ावा
    Pramod Singh

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version