Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बकाया मांगने पर रंगदार की तरह व्यवहार करती है केन्द्र सरकार: मुख्यमंत्री
    Breaking News

    बकाया मांगने पर रंगदार की तरह व्यवहार करती है केन्द्र सरकार: मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को बगैर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए आरोप लगाया कि राज्य की बकाया राशि मांगने पर केंद्र सरकार रंगदार जैसा व्यवहार करती है, जो जनतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। मुख्यमंत्री मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पर एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि बकाया है और इसकी मांग किए जाने पर रंगदार सा बर्ताव झारखंड से किया जाता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में क्रियान्वित प्रधानमंत्री आवास के तहत देय राशि रोक दी है। मजबूरन इस कमी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार को ‘अबुवा आवास’ योजना को लागू करने के लिए विवश होना पड़ा, ताकि कोई परिवार गृह विहीन नहीं रहे।

    उन्होंने कहा कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी के साथ अमीर लोगों की जमात है और वह उनके हित के लिए काम करती है। भाजपा की मौजूदा राजनीति में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि, यह पार्टी पूंजीवाद को प्रश्रय देने वाली विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है, जहां घोर गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन, बंदरगाह, होटल, सार्वजनिक उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचकर आम लोगों को बर्बाद करने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है, जो हमें बर्दाश्त नहीं है। इसका जमकर विरोध किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 और 2022 के बाद यह कार्यक्रम पुनः क्रियान्वित किया जा रहा है ताकि तत्काल जरूरतमंदों की समस्या हल हो और वृद्धावस्था पेंशन, मवेशी पालन, रोजगार, शिक्षा वगैरह में आमलोगों को सहायता मिल सके। तीसरे चरण का यह 6वां कार्यक्रम यह है।

    इस मौके पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा: सुदेश महतो
    Next Article सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोने व चांदी ने लगाई छलांग
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version