Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा: सुदेश महतो
    Breaking News

    हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा: सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा है। सरकार राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है। यही वजह है कि झारखंड के आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी खटने को मजबूर हैं। इनमें युवाओं की बड़ी तादाद है। ये युवा शौक से पलायन नहीं करते हैं।

    महतो शुक्रवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में बड़कागांव विधायक के प्रशासनिक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    महतो ने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत पर योजनाबद्ध काम करने के बजाय भावनात्मक भाषणबाजी कर अपनी नाकामियां छुपाने में जुटी है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जमा किए गए आवेदन और उसके निस्तारण का मूल्यांकन कर बताए। साथ में ये भी बताए कि वर्तमान में योजना के चयन में ग्राम सभा कहां है।

    उन्होंने कहा कि राज्य का नेतृत्व सरकारी तंत्र के बीच समन्वय स्थापित करने में विफल है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को राज्य का नहीं सिर्फ अपना विकास दिख रहा है। आदिवासियों के नाम पर सबसे ज्यादा वे आदिवासियों को ही धोखा दे रहे हैं।

    पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडा और विचार से लोग जुड़ रहे हैं। पूरे राज्य से लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा। इन्हें जनता के हक की लड़ाई लड़ने और उनके अधिकार की बात को सरकार तक पहुंचाने का मंच आजसू पार्टी देगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी। केंद्रीय समिति में युवा जोश और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का समागम देखने को मिलेगा।

    इन्होंने ली सदस्यता

    बड़कागांव विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेन्द्र प्रसाद, तलस्वार पंचायत अध्यक्ष निरोज करमाली, प्रखण्ड संगठन मंत्री अशोक शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, हेमदेव राणा, अनिल तिर्की, रोशन तिग्गा, अशोक ठाकुर, लखित कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयर मार्शल मकरंद रानाडे बने वायु सेना के महानिदेशक
    Next Article बकाया मांगने पर रंगदार की तरह व्यवहार करती है केन्द्र सरकार: मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version