Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाली नागरिकों को रूस भेजने के नाम पर मानव तस्करी के चीनी गिरोह का खुलासा
    विदेश

    नेपाली नागरिकों को रूस भेजने के नाम पर मानव तस्करी के चीनी गिरोह का खुलासा

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल सरकार के प्रतिबन्ध के बावजूद राजधानी काठमांडू में मानव तस्करी के गोरखधंधा का खुलासा हुआ है। यह धंधा कुछ चीनी नागरिकों के जरिये चलाया जा रहा है। नेपाली युवाओं को रूस भेजने के नाम पर बाकायदा उनका फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है।

    राजधानी काठमांडू के सिनामंगल क्षेत्र में फिजिकल टेस्ट देने वाले युवाओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। पंक्तिबद्ध होकर करीब पांच हजार युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां ‘सिनोपेक इंजीनियरिंग ग्रुप रसिया’ लिखा हुआ बैनर टंगा है, लेकिन भीतर परीक्षा लेने वाले पांच चीनी नागरिक हैं। मुख्य द्वार के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि रूस की किसी कंपनी के माध्यम से नेपाली युवाओं को सिक्युरिटी गार्ड के रूप में भर्ती किया जा रहा है।

    हाथ में कुछ कागज, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर पंक्तिबद्ध खड़े युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष बीच दिख रही थी। इनमें अधिकतर युवा 25 से कम उम्र के थे। इस चीनी कंपनी के नेपाली प्रतिनिधि ने बताया कि तीन सौ कामगारों की आवश्यकता थी, जिसके लिए दस हजार लोगों ने फार्म भरा है। जब उनसे पूछा गया कि नेपाल से रूस में किसी भी काम के लिए जाने पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगाया हुआ है तो इस पर जवाब मिला कि चीनी कंपनी ने नेपाल सरकार से अनुमति ले रखी है।

    रूस में नौकरी पाने के इच्छुक युवकों ने बताया कि रूस की इस कंपनी में 600 अमेरिकी डॉलर प्रति महीने सैलेरी बताई गई है। युवाओं ने यह भी खुलासा किया कि नौकरी लेने के लिए पहले कंपनी वालों को 5 लाख रुपये एडवांस में देना होगा। सेलेक्शन होने के तीन महीने बाद ही उन्हें रूस भेजा जाएगा। जांच के नाम पर युवाओं से बालू से भरी बोरियां उठाने को कहा जा रहा है। अब तक पांच सौ से अधिक युवाओं को शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण करके फाइनल मेडिकल जांच के लिए भेजा रहा है।

    इस मामले में गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ताओं ने कहा कि किसी भी कंपनी को रूस में कामगारों को भेजने की अनुमति नहीं दी गई है। विदेश मंत्री के प्रवक्ता अमृत राई ने कहा कि यदि यह अवैध रूप से किया जा रहा है तो यह मानव तस्करी की श्रेणी में आएगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय से समन्वय कर इस मामले की जांच की जाएगी। गृहमंत्रालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि नेपाल में चीनी नागरिकों के जरिये चलाए जा रहे अनेक ठगी के धंधों में से एक यह भी होगा। इसकी गहराई से जांच की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश की राजधानी ढाका में मेट्रो के कारवां बाजार और शाहबाग स्टेशन का उद्घाटन
    Next Article नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया बने 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन, ऋत्विक पांडे सचिव
    admin

      Related Posts

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025

      ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

      November 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version