दुमका कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अगुवाई में भारतरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई, ये कांग्रेस के धरोहर थे। 1950 से लेकर 1962 तक इन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी। आजादी के पूर्व भी इनका योगदान देशवासी भूल नहीं पाएंगे। ये कानून के विद्वान थे। नमक सत्याग्रह आंदोलन में गांधी जी के साथ इनकी भूमिका अविस्मरणीय है।
महाराष्ट्र और बिहार के ये बड़े नेताओं में शुमार थे।1947 में इन्होंने भारत के खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में भी नही भूलने वाली भूमिका निभाई है। आज इनके जयंती पर हम काग्रेस परिवार के लोग श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हैं। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह, संजीत सिंह, शहरोज़ शेख, टिंकू अली इमाम, मार्था हांसदा, ममता देवी, संतोष सिंह, मो. असगर, मिट्ठू यादव, मुकेश यादव रुपेश सिंह आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई
Related Posts
Add A Comment