Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस की विकास परामर्श यात्रा शुरू, चतरा संसदीय क्षेत्र की जानी जाएगी समस्या
    झारखंड

    कांग्रेस की विकास परामर्श यात्रा शुरू, चतरा संसदीय क्षेत्र की जानी जाएगी समस्या

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। चतरा संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस पार्टी की विकास परामर्श यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गयी। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी कर रहे हैं। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के धावाडीह गांव में इस सिलसिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। संकल्प लिया गया कि चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस दावेदारी करेगी और इसके उपयुक्त एवं प्रबल उम्मीदवार केएन त्रिपाठी होंगे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि युगल किशोर राम ने की जबकि संचालन नीरज कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए। मौके पर लक्ष्मण यादव, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम बिहारी प्रसाद, विवेका त्रिपाठी, परमदेव सिंह, संजय यादव, अरुण साहू, उमेश यादव, वीरेंद्र यादव, लेस्लीगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

    कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी साबित होंगे केएन त्रिपाठी: बिट्टू
    मौके पर पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी केएन त्रिपाठी साबित होंगे। हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम इनको आगे लेकर चलेंगे, ताकि चुनाव जीतने के बाद त्रिपाठी सभी की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के द्वारा एक सवाल पूछा गया था, जिसमें चतरा लोकसभा सीट गठन होने के बाद अभी तक स्थानीय प्रत्याशी का सवाल था, जिसमें इसका जवाब चतरा लोकसभा दिया गया था। जनता में यह भ्रम है कि पलामू के तीन तथा चतरा के दो विस क्षेत्र इस लोकसभा में पड़ते हैं और कहा जाता है कि यहां का कोई भी स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि बनने लायक नहीं हैं।

    पलामू में एक से बढ़कर एक लाल हुए: पूर्व मंत्री
    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पलामू में एक से बढ़कर एक नेता हुए, जिन्होंने लोकसभा में उच्च पद तथा राज्यपाल तक का पद सुशोभित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूमुहान नदी का पानी मलय डैम में मिला देने से किसानों को पानी की समस्या का समाधान हो सकता है। चतरा लोस के 238 पंचायत का दौरा कर चुके हैं। यदि प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो नदी नाले में एक-एक किलोमीटर के दायरे में चेक डैम तथा गार्डवाल बनाने का लक्ष्य और लिफ्ट इरीगेशन लगाकर किसानों को खुशहाल किया जाएगा। सब्जी और फलों के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने पलामू में 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, 75 योजनाओं की रखी आधारशिला
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात, ग्लोबल साउथ को रखा आगे
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version