Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कॉप-28 : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीन क्रेडिट पहल पर वैश्विक प्लेटफॉर्म किया लॉन्च
    देश

    कॉप-28 : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीन क्रेडिट पहल पर वैश्विक प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों की भागीदारी के माध्यम से कार्बन सिंक बनाने पर केंद्रित ग्रीन क्रेडिट पहल पर वैश्विक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह पोर्टल वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विचारों, अनुभवों और नवाचार को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम करेगा।

    दुबई में कॉप-28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रीन क्रेडिट पहल पर एक विशेष सत्र में कहा, “मैं विशेष कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं। मैं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं संयुक्त अरब अमीरात के साथ इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी करके खुश हूं।” उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री का इस पहल से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कार्बन क्रेडिट का दायरा बहुत सीमित है और यह फिलॉसफी कॉमर्शियल एलिमेंट से प्रभावित है। मैंने कार्बन क्रेडिट की व्यवस्था में एक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का बहुत अभाव देखा है। हमें हॉलिस्टिक तरीके से नई फिलॉसफी पर बल देना होगा और यही ग्रीन क्रेडिट का आधार है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में आमतौर पर प्रकृति, विकृति और संस्कृति तीन चीजों का अनुसरण करते हैं। हमारे यहां कहा जाता है- प्रकृति रक्षति रक्षितः। अर्थात् प्रकृति उसकी रक्षा करती है, जो प्रकृति की रक्षा करता है। मैं इस मंच से आह्वान करता हूं कि इस पहल से जुड़ें। साथ मिलकर इस धरती के लिए अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, स्वच्छ और बेहतर भविष्य का निर्माण करें।

    उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि क्या करने से पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजिटिव प्वाइंट जुड़े। यही मेरे हिसाब से ग्रीन क्रेडिट है और यही मेरी ग्रीन क्रेडिट की अवधारणा है। हमें नीतियों और निर्णयों में ये सोचना होगा कि उसे पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में ग्रीन क्रेडिट कैसे जुड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईडीएफ ने कहा, हमास ने संघर्ष विराम तोड़ा, गाजा में लड़ाई शुरू
    Next Article उत्तरकाशी के टनल में फंसे सुनील के घर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत
    admin

      Related Posts

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

      December 15, 2025

      सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

      December 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version