Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्राथमिकी दर्ज कर धीरज साहू को गिरफ्तार किया जाये : बाबूलाल
    Top Story

    प्राथमिकी दर्ज कर धीरज साहू को गिरफ्तार किया जाये : बाबूलाल

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 8, 2023Updated:December 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – झारखंड का लूटा हुआ पैसा, जनता को लौटाना होगा
    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आइटी की छापेमारी में बरामद नकदी पर हमला बोला। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आइटी कीछापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ नकद राशि कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं। उन्होंने कहा कि इसके तार छत्तीसगढ़-झारखंड से जुड़े हैं। ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है, जिसके संकलनकर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गये थे, ऐसी संभावना है। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि झारखंड में छापे के बाद ओड़िशा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने की बात चर्चा में आयी थी। इतने बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी झारखंड में हुई इडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़कर छुपाया गया। जांच जैसे-जैसे तेज होगी, ये सब धीरे-धीरे सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की मोदी की गारंटी है। झारखंड का लूटा हुआ पैसा, जनता को लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद धीरज साहू पर अविलंब एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये और कड़ाई से पूछताछ हो।
    भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए पीएम संकल्पित
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी।
    कल सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी जिलों में सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग सहित झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 10 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव मौजूद थे।

    arrested Babulal Marandi Dheeraj Sahu FIR registered गिरफ्तार धीरज साहू प्राथमिकी दर्ज बाबूलाल मरांडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUCO Bank Recruitment 2023: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑफलाइन भेज सकते हैं फॉर्म
    Next Article प्रसिद्ध समाजसेवी कृत्यानंद श्रीवास्तव की विधवा पत्नी का पुनर्विवाह करवाया गया
    Pramod Singh

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version