– झारखंड का लूटा हुआ पैसा, जनता को लौटाना होगा
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आइटी की छापेमारी में बरामद नकदी पर हमला बोला। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आइटी कीछापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ नकद राशि कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं। उन्होंने कहा कि इसके तार छत्तीसगढ़-झारखंड से जुड़े हैं। ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है, जिसके संकलनकर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गये थे, ऐसी संभावना है। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि झारखंड में छापे के बाद ओड़िशा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने की बात चर्चा में आयी थी। इतने बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी झारखंड में हुई इडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़कर छुपाया गया। जांच जैसे-जैसे तेज होगी, ये सब धीरे-धीरे सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की मोदी की गारंटी है। झारखंड का लूटा हुआ पैसा, जनता को लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद धीरज साहू पर अविलंब एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये और कड़ाई से पूछताछ हो।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए पीएम संकल्पित
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी।
कल सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी जिलों में सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग सहित झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 10 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


