Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम एक जनवरी को
    Jharkhand Top News

    विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम एक जनवरी को

    adminBy adminDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शुभारंभ

    रांची/सरायकेला। सरायकेला-खरसावां में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से एक जनवरी को किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम) आयोजित होगा। कार्यक्रम का थीम विकसित गांव-विकसित भारत है। यह कार्यक्रम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में होगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण एवं जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संयुक्त रूप से करेंगे।

    मेले में कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों से जुड़े सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, स्टार्टअप आदि द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो हजारों किसानों के साथ ही खेती-किसानी क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की संस्थाओं, राष्ट्रीय बीज निगम, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इफको, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, अटारी (पटना) और राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गोंडपुर मैदान, खरसावां में यह वृहद आयोजन होगा।

    इसका उद्देश्य कृषि प्रक्रिया और उत्पादों के विभिन्न आयामों, नवीनतम कृषि-मशीनरी, कृषि-इनपुट और किसान अनुकूल प्रथाओं के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करना है। साथ ही मेला कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, विस्तारकर्मियों, नीति-निर्माताओं व कृषि अधिकारियों को अपना अनुभव किसान भाइयों-बहनों के साथ साझा करने का मंच है। मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

    मेले में राज्य के हजारों किसान भाग लेंगे और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए भारत सरकार के जरिये चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी मेले में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मेले के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन का कृषि में उपयोग और कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने सहित अन्य संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह और देवघर से साइबर ठगी के 20 आरोपित गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version