Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुमला में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, एनएच-23 पर लगाया जाम
    Top Story

    गुमला में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, एनएच-23 पर लगाया जाम

    adminBy adminDecember 23, 2023Updated:December 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपा वन गांव में शुक्रवार रात पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार सुबह एनएच-23 पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आक्रोशित ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    बताया जाता है कि अपाची बाईक पर सवार दो अपराधी विजय की दुकान पर आये और उससे पेट्रोल, चॉकलेट, गुटखा खरीदा। इसके बाद पेचकस मांगा। इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से विजय उरांव की पीठ में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर भरनो थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बाद में एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल भी मौके पर पहुंचे।

    इस संबंध में गुमला के एसपी एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बाईक सवार दो अपराधी मुंह ढंककर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के दुकान पहुंचे थे। दुकान पहुंचते ही पेट्रोल लिया। इसके बाद कुछ अन्य सामान भी खरीदे। अंत में बाइक खराब होने के नाम पर पेचकस मांगी। विजय उरांव ने बेटे से पेचकस लाने को कहा। इस बीच अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। अपराधियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में घना कोहरा, छह नौकाएं फंसी रही पद्मा नदी में
    Next Article बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में लाभुकों को आवास स्वीकृति का निर्देश
    admin

      Related Posts

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025

      बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत

      July 16, 2025

      जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version