Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेल, जूस की बोतल, शराब और प्रेम प्रकाश
    Breaking News

    जेल, जूस की बोतल, शराब और प्रेम प्रकाश

    adminBy adminDecember 9, 2023Updated:December 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मनचाहे ब्रांड की शराब जूस की बोतल में भरकर पहुंचायी जाती, जेल में बंद प्रेम प्रकाश को
    -इडी के शपथ पत्र में कई चौंकानेवाले खुलासे
    -इडी के अधिकारियों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप की साजिश, पुलिस की वर्दी का सहारा लिया गया

    जेल में बंद पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को लेकर रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। प्रेम प्रकाश को लेकर कोर्ट को सौंपे गये शपथ पत्र में कई चौंकानेवाले खुलासे सामने आये हैं। सपथ पात्र में कहा गया है कि इडी के गवाह विजय हांसदा को प्रेम प्रकाश के कहने पर ही सत्ता शीर्ष में बैठे एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये उपलब्ध कराये। यह राशि विजय हांसदा को अपना बयान बदलने के लिए दी गयी थी। हलफनामे में इस बात का भी उल्लेख है कि होली से ठीक एक दिन पहले, प्रेम प्रकाश से मिलने एक महिला जेल पहुंची थी। महिला के साथ तीन लोग पुलिस की वर्दी में थे। उस महिला ने काफी देर तक प्रेम प्रकाश से मुलाकात की। इडी का कहना है कि प्रेम प्रकाश ने महिला को इडी के अधिकारियों को हनी ट्रैप कर फंसाने को कहा था। इस मुलाकात में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर और जेलर नसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका थी। किसी को इस मुलाकात की भनक नहीं लगे, इसलिए मुलाकात करने आये सभी लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। प्रेम प्रकाश को जेल के अंदर तमाम सुख-सुविधाएं मुहैया कराने में जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर और जेलर नसीम खान का अहम रोल है। जेलर और जेल सुपरिटेंडेंट की मदद से प्रेम प्रकाश को मोबाइल, शराब और हर वो सुविधा दी गयी। प्रेम प्रकाश को उसके मनचाहे ब्रांड की शराब जूस के बोतल में भरकर पहुंचायी जाती थी।

    पैसा मिलते ही बयान से मुकरा हांसदा
    प्रेम प्रकाश के कहने पर इडी के गवाह विजय हांसदा को 10 लाख रुपये मिले। इसके बाद ही इडी का गवाह विजय हांसदा न सिर्फ रांची पीएमएलए के विशेष कोर्ट के समक्ष अपने बयान से मुकर गया, बल्कि इडी के अफसरों पर भी झूठा केस किया।
    हलफनामे में अदालत को यह भी बताया है कि वर्ष 2017 में एक विभागीय सचिव ने प्रेम प्रकाश को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन डीजीपी को पत्र लिखा था। फिलहाल वह आइएएस अधिकारी झारखंड सरकार में एक महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। उस सीनियर आइएएस के इशारे पर ही प्रेम प्रकाश को जेल में सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। वहीं इडी ने कोर्ट के समक्ष एक तस्वीर भी पेश की है, जिसमें स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है कि प्रेम प्रकाश को जेल के एक अलग वार्ड में रखा गया है, जहां उसकी खिदमत के लिए तीन अन्य बंदी लगाये गये हैं।

    सीसीटीवी से खुले कई राज
    पिछले दिनों इडी ने जब जेल में छापेमारी की थी, तो उस दौरान प्रेम प्रकाश के वार्ड नंबर 11 का जो सीसीटीवी फुटेज मिला, उसमें यह दिखाई दे रहा है कि प्रेम प्रकाश घंटों जेल के बाहर के लोगों से न सिर्फ मुलाकात करता है, बल्कि खुलेआम जेल में मोबाइल का भी इस्तेमाल करता है। जेल में बंद अपराधियों और उग्रवादियों से इडी अधिकारियों पर हमले कराने की भी योजना बना रहा था।

     

    ED jharkhand prem prakash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में जैन धर्म की कल्याण स्थली पर अतिक्रमण की कोशिश पर मोदी-शाह को लिखा त्राहिमाम संदेश
    Next Article रजरप्पा मंदिर पहुंचे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, मां छिन्नमस्तिके का किया पूजा अर्चना
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version