Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»आईडीएफ की गाजा की लड़ाई में बड़ी भूल, अपने ही नागरिकों पर चला दी गोली, तीन इजरायली बंधकों की मौत
    दुनिया

    आईडीएफ की गाजा की लड़ाई में बड़ी भूल, अपने ही नागरिकों पर चला दी गोली, तीन इजरायली बंधकों की मौत

    adminBy adminDecember 16, 2023Updated:December 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव। इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी में छिड़े युद्ध के दौरान अपने ही देश के तीन लोगों को मार डाला। इनको हमास ने बंधक बना लिया था। इनकी मौत शुजाया में लड़ाई के दौरान हुई। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मारे गए बंधकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की पारदर्शी जांच कराने की घोषणा की है।

    इजराइल के प्रमुख अखबार द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, आईडीएफ ने मारे गए तीनों बंधकों की पहचान का खुलासा करते हुए एक्स हैंडल पर उनके फोटो जारी किए हैं। आईडीएफ से यह भूल युद्ध के 70वें दिन शुक्रवार को हुई। इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि तीनों बंधक हमास के चंगुल से भाग निकले थे या उन्हें छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी। गलत पहचान के चलते की गई गोलीबारी में इन तीनों की मौत हुई है। आईडीएफ ने एक्स हैंडल पर कहा है कि इस घटना से सबक लेकर युद्ध क्षेत्र के सभी सैनिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

    आईडीएफ ने तीन बंधकों को मार देने की बात स्वीकार करते हुए उनकी पहचान 28 वर्षीय योतम हैम, 25 वर्षीय समर तलाल्का और 26 वर्षीय अलोन लुलु शमरिज के तौर पर की है। हमास ने सात अक्टूबर को इन तीनों युवकों का अपहरण किया था। उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर भीषण हमला किया था।

    हमले के दौरान हमास के आतंकवादियों ने 250 लोगों को बंदी बना लिया था और करीब 1,200 लोगों को मार डाला था। इसके बाद इजराइल ने गाजा में बमबारी शुरू कर दी। इजराइल के हमलों में अब तक 18,700 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है कि शुक्रवार सुबह हुई दुखद घटना की आईडीएफ पूरी जिम्मेदारी लेता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजहां से दूसरों की उम्मीद खत्म होती है, वहां से शुरू होती है मोदी की गारंटी: प्रधानमंत्री
    Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ एक माह में हजारों गांवों और 1,500 शहरों तक पहुंची : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा

      May 28, 2025

      नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी

      May 28, 2025

      न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version