Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विस चुनाव : प्रधानमंत्री ने तीन राज्यों में जीत पर जनता का जताया आभार
    देश

    विस चुनाव : प्रधानमंत्री ने तीन राज्यों में जीत पर जनता का जताया आभार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों की मतगणना में निर्णायक बढ़त पर इन राज्यों की जनता विशेषकर महिलाओं और युवाओं का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जन कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। वहीं तेलंगाना की जनता को भी उन्होंने भाजपा का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स कर कहा, जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

    तेलंगाना की जनता से मिले समर्थन पर एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। वे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के प्रयासों की भी सराहना करते हैं।

    उल्लेखनीय है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट होते दिखाई दे रहे हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में निर्णायक बढ़त की ओर है और तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस को सत्ता से बाहर करती दिख रही है। भाजपा को मध्य प्रदेश में बड़ा जनादेश मिलता दिख रहा है तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिखाई दे रही है। तेलंगाना में भी भाजपा का मत प्रतिशत लगभग 14 प्रतिशत रहा है और वे यहां 9 सीटें लेती दिखाई दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान: मोदी-मोदी और सिर्फ मोदी
    Next Article भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version