Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल में पूर्वोत्तर राज्यों में हुआ सर्वाधिक विकासःसोनोवाल
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल में पूर्वोत्तर राज्यों में हुआ सर्वाधिक विकासःसोनोवाल

    adminBy adminDecember 13, 2023Updated:December 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक विकास हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों प्रधानमंत्री की गारंटी परिलक्षित हुई है। सोनोवाल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पूर्वोत्तर राज्यों को हमेशा उपेक्षित रखा गया। वहां न सड़कें थीं, न कोई इंफ्रास्ट्रक्टचर था। सिर्फ अशांति थी। कानून व्यवस्था चरमराई थी। लोग असुरक्षित महसूस करते थे। ठीक इसके उलट पिछले साढ़े नौ साल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार ने वहां के हर प्रांत को विकास के राह पर लाने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आज पूर्वोत्तर राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

    सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा कि पिछले दो साल में केन्द्रीय मंत्रियों ने 362 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया। पिछले नौ साल में यह आंकड़ा 800 से ज्यादा है। खुद प्रधानमंत्री ने 64 बार पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया है। पिछले 70 साल में ऐसा किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में केन्द्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों को पांच लाख करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इस दौरान इन राज्यों में एयरपोर्ट की संख्या नौ से 17 हो गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों को विकास के राह पर अग्रसर करने का संकल्प लिया था। उसे उन्हंने पूरी शिद्दत से निभाया है। पूर्वोत्तर राज्यों की विश्व के मानचित्र पर आज विशेष जगह है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पूर्वोत्तर राज्यों में रोड सेक्टर, रेलवे, वाटरवेज, स्कूल और कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहादेव ऐप का प्रमोटर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, ईडी भारत लाने की कोशिश में
    Next Article आतंकवाद के खिलाफ देश दृढ़ता से एकजुट : खड़गे
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version