Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बरियातू थाना में मुंशी ने युवक को 6 घंटे तक पीटा
    Jharkhand Top News

    बरियातू थाना में मुंशी ने युवक को 6 घंटे तक पीटा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमीन पर पटक कर दो पुलिसकर्मी पकड़े रहे हाथ, तलवे पर मुंशी बरसाता रहा लाठी

    रांची। बरियातू थाना में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक की कथित तौर पर थानेदार सुरेश कुमार मंडल के कहने पर मुंशी ने 6 घंटे तक पिटाई की। भरमटोली से पकड़े गये रोहित मुंडा को मुंशी मुनी चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटा। पुलिसकर्मी उसके तलवे पर बेरहमी से लगातार लाठियां बरसाते रहें। युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी।
    थानेदार ऊपर तक पहुंच होने की दिखाते हैं धौंस
    बरियातू इलाके में रहनेवाले लोग थानेदार के रवैये से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। थाने के आसपास रहनेवाले लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि थानेदार खुद की ऊपर तक पहुंच होने की लोगों पर धौंस दिखाते हैं। पिछले कई महीनों से वहां तैनात मुंशी मुनी चौधरी भी थानेदार को भरपूर मदद करते हैं और दिये गये टास्क को पूरा करते हैं।
    युवक का नाम सुनते ही बिफरे थानेदार, मुंशी से कहा- पहले इसे दम भर मारो
    चोरी के आरोप में पकड़ कर थाना ले गये युवक से जब नाम पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम रोहित मुंडा बताया। नाम सुनते ही थानेदार सुरेश कुमार मंडल बिफर पड़े और तुरंत मुंशी से कहा कि जरूर यह चोरी किया होगा। पहले इसे दम भर मारो, उसके बाद कुछ बात करो। थानेदार का इशारा मिलते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी रोहित मुंडा को घसीटते हुए अंदर ले गये और मारपीट करना शुरू कर दिया।
    चोरी के आरोप में पकड़ा था युवक को, भेज दिया जेल: थानेदार
    इस मामले में बरियातू थानेदार सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि चोरी के आरोप में भरमटोली से दो दिन पहले ही युवक को पकड़ा गया था। युवक को जेल भेज दिया गया है।
    एसएसपी ने मित्रतापूर्ण व्यवहार करने का दिया था निर्देश
    एसएसपी का पदभार संभालने के बाद आइपीएस चंदन कुमार सिन्हा ने रांची पुलिस और आम लोगों के बीच मित्रतापूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया था, लेकिन थाने में तैनात पुलिस अधिकारी उनके निर्देश को मानने को ही तैयार नहीं हैं।
    मामले की जांच की जायेगी: एसएसपी
    रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्वालामुखी विस्फोट: आपदाग्रस्त पापुआ न्यू गिनी को 10 लाख अमेरिकी डॉलर देगा भारत
    Next Article शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत पर सुनवाई पूरी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version