Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मनरेगा मजदूरी से किस्त चुका रही नेशनल एथलीट
    Jharkhand Top News

    मनरेगा मजदूरी से किस्त चुका रही नेशनल एथलीट

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेशनल एथलीट, झोली में कई मेडल। इसके बाद भी जीविका के लिए मनरेगा मजदूर कर रही है। यह मजबूरी है रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के कोटारी गांव की रहने वाली सीता कुमारी मुंडा की। झारखंड की यह बेटी अब मनरेगा में मजदूरी से कर्ज चुका रही है। गोल्डन गर्ल के संघर्ष की कहानी बेहद अनोखी है और हर विपरीत हालत से प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बाधा दौड़, रेस, ट्रिपल जंप में 17 मेडल जीते हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर 13 मेडल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार, दो गोल्ड और दो रजत मेडल शामिल है। सीता कुमारी मुंडा ने बताया कि उन्होंने प्राइमरी शिक्षा प्राथमिक मध्य विद्यालय सिदरौल से की। प्रखंड के राजीव गांधी हाइस्कूल बुढ़मू से मैट्रिक और मांडर कॉलेज से बीए किया। पैसे की तंगी दूर करने के लिए मनरेगा के माध्यम से गांव में मजदूरी की। दूसरे के खेत में 200 रुपये में धान रोपे और काटे हैं। गांव में बन रहे इंदिरा आवास में मजदूरी भी की है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं करती आ रही हैं। वहीं होनहार खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है। राज्य के खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार की पैनी नजर है। लेकिन खेल विभाग कुछ खिलाड़ियों के करियर के प्रति बेपरवाह बना हुआ है। तभी तो सीता कुमारी मुंडा को जीविका चलाने के लिए मजदूरी करनी पड़ रही है। सरकार अब तक खामोश है। ऐसा लगता है कि इनकी प्रतिभा की सूची फाइल में ही दब गयी है।
    हर रोज कमाती हैं 200 रुपये
    सीता कुमारी मुंडा ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन करने के लिए महिला समूह से एक प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख लोन लिया और देश और राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने कई खेलों में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब कर्ज चुकाने के लिए मनरेगा में मजदूरी करके प्रतिदिन 200 रुपये कमाती है।
    सीता ने इन खेलों में जीते हैं 17 मेडल
    सेकेंड झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप जमशेदपुर में 200 मीटर रेस में रजत, सेकेंड नेशनल वेटेरेंस स्पोर्ट्स एंड गेम्स चैंपियनशिप 2022 में नासिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, 80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य, रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक। सेकेंड नेशनल वेटरेंस स्पोर्टस एंड गेम्स चैंपियनशिप नासिक में 100 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल। द्वितीय विमेन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैदराबाद 2022 में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक। फोर्थ नेशनल मास्टर्स गेम्स तिरुवनंतपुरम केरल मई 2022 में 2000 स्टे पुल चेस रेस में स्वर्ण पदक और रिले दौड़ में दो कांस्य पदक।
    फर्स्ट ओपेन इंटरनेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप दुबई 2023 में 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, गोला फेंक (शॉटपुट) सिल्वर मेडल और लॉग जंप में सिल्वर मेडल।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम आवास का घेराव करने जा रहे अध्यापक संघर्ष मोर्चा को पुलिस ने रोका
    Next Article अब फाइल, फोल्डर और बॉस की सरकार : बाबूलाल मरांडी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version