Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: नकली भूटानी शरणार्थी मामले में दो पूर्व उप प्रधानमंत्रियों को उच्च अदालत ने भी जमानत देने से किया इनकार
    विदेश

    नेपाल: नकली भूटानी शरणार्थी मामले में दो पूर्व उप प्रधानमंत्रियों को उच्च अदालत ने भी जमानत देने से किया इनकार

    adminBy adminDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाली नागरिकों को नकली भूटानी शरणार्थी बनाकर अमेरिका भेजे जाने के प्रकरण में पिछले 6 महीने से न्यायिक हिरासत में रहे देश के दो पूर्व उपप्रधानमंत्रियों एवं गृहमंत्री को उच्च अदालत ने भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। इनके साथ ही गृहमंत्री के सलाहकार, तत्कालीन गृह सचिव की जमानत याचिका भी नामंजूर हो गई है।

    पाटन उच्च अदालत ने इस मामले में पकड़े गए सभी हाई-प्रोफाइल लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम को इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। जिन लोगों की जमानत याचिका खारिज की गई है, उनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री बालकृष्ण खांड, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री टोप बहादुर रायमांझी, तत्कालीन गृहमंत्री राम बहादुर थापा के प्रमुख सलाहकार इन्द्रजीत राई, तत्कालीन गृह सचिव तथा वर्तमान में उपराष्ट्रपति कार्यालय के सचिव टेक नारायण पाण्डे सहित 10 लोग शामिल हैं।

    इसी मामले में बालकृष्ण खांड को लेकर दो जजों की बेंच में जमानत देने को लेकर विवाद हो गया है। एक जज ने अपने फैसले में खांड को 30 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का फैसला लिखा लेकिन उसी फैसले के नीचे दूसरे जज ने इस फैसले पर अपना नोट ऑफ डिसेंट लिखते हुए कहा कि जब इसी मामले में एक पूर्व गृहमंत्री की जमानत याचिका खारिज की जा रही है तो दूसरे पूर्व गृहमंत्री को कैसे जमानत दी जा सकती है? दूसरे जज की आपत्ति के बाद इस मामले में तीसरे जज को अपना मत रखने की राय दी गई है।

    नेपाल में रहने वाले भूटानी शरणार्थियों को अमेरिका ने अपने यहां बसाने का फैसला किया था। इसी की आड़ में करीब सात सौ नेपाली नागरिकों को नकली भूटानी शरणार्थी बनाकर अमेरिका भेजने के लिए नीतिगत रूप से हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में कई हाई प्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नेपाली नागरिकों को नकली भूटानी शरणार्थी बनाकर अमेरिका भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक की वसूली करने के बाद पूरा का पूरा सरकारी तंत्र इसमें संलग्न हो गया था।

    सबसे पहले इस मामले ने नेपाल की कैबिनेट ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर एक कमेटी बनाई। उसने नेपाली नागरिकों को नकली भूटानी शरणार्थी बनाकर पेश किया। फिर उस सूची को अमेरिका भेजा गया ताकि इन सभी को अमेरिकी सरकार अपने यहां की नागरिकता प्रदान कर उनके रहने का प्रबन्ध करे। हालांकि उससे पहले जितने भी भूटानी शरणार्थी थे, उनमें से अधिकांश को अमेरिका भेजा जा चुका था। नेपाल की तरफ से सात सौ अतरिक्त लोगों की सूची देने के बाद अमेरिका को संदेह हुआ, जिससे इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलंदन में भारतीय छात्र की मौत की जांच जारी, शव को स्वदेश लाने के लिए गो फंड मी के तहत 4,500 पाउंड जुटाए गए
    Next Article कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा

      May 12, 2025

      नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन

      May 12, 2025

      तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version