Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबा बैद्यनाथ मंदिर के क्यू काम्प्लेक्स निर्माण मामले में निशिकांत दुबे की याचिका झारखंड हाई कोर्ट में मंजूर
    Jharkhand Top News

    बाबा बैद्यनाथ मंदिर के क्यू काम्प्लेक्स निर्माण मामले में निशिकांत दुबे की याचिका झारखंड हाई कोर्ट में मंजूर

    adminBy adminDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर के निकट क्यू काम्प्लेक्स के फेज दो का निर्माण जल्द कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाया।

    चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सांसद निशिकांत दुबे की याचिका को स्वीकृत कर लिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि नवयुग कंपनी लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के तहत क्यू काम्प्लेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण के लिए 120 करोड़ देने का जो आग्रह किया था, उसे राज्य सरकार स्वीकार करे। इस राशि से निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

    हाई कोर्ट ने सरकार को क्यू काम्प्लेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से शिवानी जालूका ने पैरवी की। नवयुग कंपनी लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के तहत क्यू काम्प्लेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण के लिए 120 करोड़ देने का आग्रह राज्य सरकार से किया गया था लेकिन यह मामला अभी तक राज्य सरकार के पास लंबित था।

    उल्लेखनीय है कि सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बाबा बैजनाथ मंदिर, देवघर के लिए क्यू काम्प्लेक्स के दूसरे फेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से अपने अंशदान के रूप में 25 करोड़ रुपए की राशि दे दी गई है। लेकिन राज्य सरकार की ओर से भी अपने हिस्से का फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। नवयुग कंपनी लिमिटेड ने सीएसआर स्कीम के तहत क्यू काम्प्लेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण के लिए अपने स्तर से 120 करोड़ देने को लेकर सरकार को पत्र लिखा है।नवयुग कंपनी के इस पत्र राज्य सरकार ने निर्णय नहीं लिया है।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि देवघर में बाबा मंदिर के निकट क्यू काम्प्लेक्स का निर्माण तीन फेज में किया जा रहा है। वर्ष 2011 में इसकी स्वीकृति दी गई थी। क्यू काम्प्लेक्स के पहले फेज का निर्माण पूरा हो चुका है। अब द्वितीय फेज का निर्माण कार्य पूरा होना है। देवघर बाबा मंदिर में दर्शन करने हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। क्यू काम्प्लेक्स बनने से श्रद्धालुओं को काफी राहत होगी। जन भावना को देखते हुए इसका निर्माण कार्य जल्द किया जाना चाहिए। सावन के माह में क्यू काम्प्लेक्स के रहने से लोगों की समस्या कम होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से, गूंजेगा सांसद धीरज साहू का प्रकरण
    Next Article ईडी के ऑफिस नहीं गये हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version