Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नीतीश कुमार दिल्ली में कल आईएनडीआईए की बैठक में नहीं शामिल होंगे
    राजनीति

    नीतीश कुमार दिल्ली में कल आईएनडीआईए की बैठक में नहीं शामिल होंगे

    adminBy adminDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar talk to media during the winter sessionon of state assembly, in Patna on Wednesday Nov 08, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। आईएनडीआईए गठबंधन की कल (बुधवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आहूत की है। बैठक में पांच राज्यों के हालिया चुनाव नतीजों पर मंथन औप आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है।

    विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ने बीमार होने के कारण दिल्ली न जाने का फैसला किया है। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा शामिल होंगे। इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इसमें संयोजक के नाम के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

    पांच राज्यों में गठबंधन में शामिल दलों ने अलग- अलग चुनाव लड़ा है। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि इसी वजह से तीन राज्यों में भाजपा को जीत मिली। जदयू और राजद का स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस अपनी हार के लिए खुद जिम्मेवार है। मिलकर चुनाव लड़ा जाता तो नतीजे कुछ और होते। नीतीश कुमार की पहल पर केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए बने इस गठबंधन में पांच राज्यों के चुनाव पर सीटों के बंटवारे की बात होने के बाद कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी। पिछले दिनों खुद नीतीश ने कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि हमलोग कांग्रेस को जिताने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उसे विपक्षी गठबंधन से कोई मतलब नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिचौंग तूफान के असर से पानी-पानी चेन्नई को आज मिल सकती है राहत
    Next Article भारत के दुर्दांत आतंकवादी लखबीर रोडे की पाकिस्तान में मौत
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version