Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति पर संसदीय समिति की आपत्ति
    विदेश

    पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति पर संसदीय समिति की आपत्ति

    adminBy adminDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नियुक्ति संबंधी सभी दस्तावेज समिति के समक्ष पेश करने का निर्देश

    काठमांडू। हिन्दू आस्था का केन्द्र पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति को लेकर नेपाल की संसदीय समिति ने विरोध जताया है। ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक के पद पर हुई ताजा नियुक्ति को लेकर देशभर में बवाल मचा है।

    हाल ही में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री की तरफ से पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कार्यकारी निदेशक के पद पर लक्ष्मी पुन नाम की एक महिला की नियुक्ति का निर्णय किया गया। माओवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता तथा पार्टी सदस्य रही पुन की नियुक्ति को लेकर पहले योग्यता पर प्रश्न उठाया गया। स्थानीय मीडिया में लक्ष्मी पुन के ईसाई होने का जब दावा किया गया तो मामला संसदीय समिति तक पहुंचा।

    ईसाइयत को नहीं मानने वाले को देशद्रोही बताने वाले संस्कृति मंत्री सुदन किरांती अभी उस विवाद से निकल भी नहीं पाए थे कि पशुपतिनाथ ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। पर्यटन संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति का न सिर्फ विरोध किया बल्कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सभी कागजात तीन दिनों के भीतर संसदीय समिति में पेश करने का निर्देश भी दिया है।

    संसदीय समिति की बैठक के बाद समिति के सभापति राजकिशोर यादव की तरफ से जारी निर्देश में तीन दिनों के भीतर लक्ष्मी पुन की नियुक्ति से संबंधी सभी दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। समिति के सदस्य रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद डॉ. धवल शमशेर राणा ने कहा कि जिस मकान में लक्ष्मी पुन रहती हैं, उसी मकान मालिक ने उन पर ईसाई होने और नियमित रूप से चर्च जाकर प्रार्थना करने का प्रमाण स्थानीय मीडिया को उपलब्ध कराया है। सांसद राणा ने कहा कि यदि यह सच है तो लक्ष्मी पुन की ट्रस्ट में नियुक्ति, करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावना पर कुठाराघात है।

    नेपाल के संस्कृति मंत्री पर ईसाइयत को बढ़ावा देने और पशुपतिनाथ ट्रस्ट से लेकर लुम्बिनी ट्रस्ट तक में ईसाइयों की घुसपैठ कराने का आरोप लगता रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभेड़ एवं बकरी पालन किसान की आर्थिक समृद्धि में बहुत उपयोगी : जेठानंद व्यास
    Next Article ईयर एंडर 2023: योगी राज में दुरुस्त हुआ उप्र का स्वास्थ्य
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version