Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»पटना की टीम ने की उपरडीह शराब कांड के अभियुक्त को रुपये लेकर छोड़े जाने की जांच,हटाए गए थानाध्यक्ष
    बिहार

    पटना की टीम ने की उपरडीह शराब कांड के अभियुक्त को रुपये लेकर छोड़े जाने की जांच,हटाए गए थानाध्यक्ष

    adminBy adminDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके के बहुचर्चित उपरडीह शराब कांड में रुपये लेकर थाने से ही अभियुक्त को छोड़ने के मामले की जांच पटना पुलिस मुख्यालय टीम ने शुरू कर दी है। इस जांच से पुलिस अधिकारियों के साथ ही नवादा एसपी की भी चेहरे की हवाइयां उड़ा दी है, क्योंकि आज तक एसपी ने भी थाने में हो रहे रुपए के धंधे की खेल पर पर्दा डालते हुए अपने निचले अधिकारियों की ही मदद की है। उनकी मजबूरी हुई कि इस घटना में पुलिस की फजीहत को देखते हुए थाना प्रभारी तथा मामले में सम्मिलित जमादार को हटाना पड़ा। अगर जांच का जिम्मा पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू किया गया है। पुलिस चरित्र पर पुलिस के कारनामे की कलई खुल जाएगी।

    इस सिलसिले मे पटना पुलिस मुख्यालय स्थित मद्य निषेध विभाग की तीन सदस्यीय टीम सिरदला पहुंचकर मामले का जायजा लिया। टीम चौकीदार दिनेश कुमार यादव के साथ उपरडीह -भट्टबीघा गांव स्थित बब्लू चौधरी के घर पहुंची, जहां मौजूद लोगों से जरूरी पूछताछ की। करीब आधे घंटे उपरडीह गांव में पूछताछ कर जांच टीम वापस सिरदला थाना पहुंची। जांच टीम थाना में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच पड़ताल की। इसके अलावा कांड दैनिकी और एफआईआर सहित अन्य जरूरी जानकारियां इकट्ठा की।

    जानिए क्या है पूरा मामला
    07 दिसंबर गुरुवार को सिरदला पुलिस द्वारा उपरडीह_भटबीघा गांव से देशी शराब की बरामदगी की गई थी। इस मामले में संदेह के आधार पर बबलू चौधरी और उसके बाइक को भी जब्त कर थाना लाया गया था। इसी दिन शाम को बबलू को छोड़ दिया गया था। उसकी बाइक को भी मुक्त कर दिया गया था। पुलिस द्वारा यह बताया गया था कि शराब लावारिश हाल में झाड़ी से बरामद हुआ था। बबलू के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला।

    मामला तब पेचीदा हो गया जब यह बात मीडियाकर्मियों तक पहुंची। पुलिस द्वारा बताया गया कि शराब जब्ती के बाबत सनहा दर्ज किया गया है। जबकि कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। कानूनन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर किया जाना था। खबर मीडिया की सुर्खियां बनी तो 13 दिसंबर को एफआईआर दर्ज किया गया। एफआईआर में जिक्र किया गया कि 11 दिसंबर को एसडीपीओ रजौली के कार्यालय से प्राप्त आदेश के आलोक में शराब जब्ती की एफआईआर दर्ज कराई कराई जा रही है। कांड के सूचक बने थे सिरदला थाना में कार्यरत जमादार चुनचुन दास।

    शराब जब्ती का सनहा बन गया फांस
    शराब जब्ती का एफआईआर की जगह सनहा दर्ज किया जाना सिरदला पुलिस के गले की फांस बन गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच एसपी नवादा ने वहां के थानाध्यक्ष सरोज कुमार और कांड के सूचक चुनचुन दास को वहां से हटाकर पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश जारी कर दिया।

    जांच टीम की रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई संभव
    मामले की जांच करने पटना से आई टीम की रिपोर्ट काफी अहम होगा। इस रिपोर्ट के आधार पर दोषी चिन्हित होंगे और आगे की कार्रवाई होगी। जो संभावना जताई जा रही है उसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। शराब के मामले में करप्शन पर सरकार की पॉलिसी जीरो टॉलरेंस की रही है। नवादा पुलिस अधिकारी कोई भी शिकायत पर सही तरीके से जांच कर कार्रवाई की जरूरत नही समझते थे,जिसकी पोल खुल गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में पान मसाला कारोबारी सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
    Next Article एनआईए जांच में खुलासा, भाकपा माओवादी संगठन को मजबूत करने में जुटा था विजय आर्य
    admin

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version