Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर महीने दो करोड़ रुपये से अधिक का मोबाइल रिचार्ज कराते हैं खूंटी के लोग
    Top Story

    हर महीने दो करोड़ रुपये से अधिक का मोबाइल रिचार्ज कराते हैं खूंटी के लोग

    adminBy adminDecember 4, 2023Updated:December 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। वैसे तो जनजातीय बहुल खूंटी जिला एक पिछड़ा इलाका है और अधिकतर लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, लेकिन मोबाइल रिचार्ज कराने के मामले में यह जिला काफी आगे है। रिचार्ज का होलसेल कारोबार करने वाले लोगों के अनुसार खूंटी जिले के लोग हर महीने दो करोड़ रुपये से अधिक का मोबाइल रिचार्ज कराते हैं। जियो मोबाइल के खूंटी जिले के सब डीलर अमित जयसवाल जो तोरपा में अपना कारोबार करते हैं। बताते हैं कि वे हर महीने जियो कंपनी का 50 लाख रुपये का रिचार्ज करते हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में जियो कंपनी के तीन सब डीलर(लोधमा सहित) हैं।

    उन्होंने बताया कि सभी का क्षेत्र कंपनी द्वारा निर्धारित रहता है। उन्होंने बताया कि तोरपा में ही 50 लाख रुपये का सिर्फ जियो कंपनी का रिचार्ज होता है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में एयरटेल, बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों का भी लाखों रुपये का रिचार्ज लोग कराते हैं। खूंटी जिले में जियो कंपनी के एक अन्य सब डीलर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वे महीने 50 लाख रुपये से अधिक का मोबाइल रिचार्ज का व्यवसाय करते हैं। उनका सालाना टर्न ओवर लगभग छह करोड़ है।

    उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा तो सिर्फ जियो का है। इस क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के मोबाइल रिचार्ज का कारोबार हर महीने करोड़ों का है। खूंटी में कपड़े का व्यवसाय करने और जियो और एयरटेल मोबाइल का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि हर साल खूंटी के लोग मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को 25 करोड़ रुपये से अधिक देते है। डीलर ने कहा कि खूंटी जिले की आबादी लगभग साढ़े पांच लाख है और इतने लोग हर महीने 25 करोड़ का मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, फिर कैसे कहा जाए कि खूंटी के लोग गरीब हैं। उन्होंने कहा कि क्या शहर और क्या गांव-देहात, लोग अपनी अन्य जरूरतों में कटौती करके भी मोबाइल रिचार्ज को प्राथमिकता देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीडीसी ने वर्चुअल रियलिटी वैन को किया रवाना
    Next Article राज्यपाल ने चंद्रप्रभु जैन मंदिर में की पूजा-अर्चना
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version