Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    adminBy adminDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि कारोबार के अंत में बिकवाली का दबाव बनने के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व कि आज बैठक होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है। इसी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 157 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,622.44 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,432.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि अंत में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,544.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,551.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत चढ़कर 16,794.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 के सूचकांक में गिरावट का रुख बना है, जबकि 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,373.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,132 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,869.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 154.30 अंक यानी 0.95 प्रतिशत उछल कर 16,355.79 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,102.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,458.68 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,532.31 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 7,090.85 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 2,993.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को 19 दिसंबर को किया तलब
    Next Article हाई कोर्ट ने चारा घोटाला के दोषी के पेंशन मामले में सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version