Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व पर जनता का बढ़ा भरोसा, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: लक्ष्मीकांत
    राजनीति

    प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व पर जनता का बढ़ा भरोसा, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: लक्ष्मीकांत

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

    पश्चिमी सिंहभूम। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर भरोसा बढ़ा है। करिश्माई नेतृत्व और बूथ पर कार्यकर्ताओं की ताकत से तीसरी बार मोदी सरकार 400 सीट पार के साथ बनेगी। उन्होंने स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों को राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया। वे रविवार को झारखंड भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    2024 को विजय वर्ष बनाएं पार्टी कार्यकर्ता: बाबूलाल मरांडी
    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2023 का अंतिम दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को समर्पित किया। पांच राज्यों के चुनाव में दशहरा ,दीपावली त्योहार भी घर से बाहर मनाया। उसके सकारात्मक परिणाम आए। कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने कहा कि 2023 में सेवा, संगठन और आंदोलनात्मक कार्यक्रम हुए। विधानसभा स्तर पर संकल्प यात्रा बरसात में भी ऐतिहासिक सफल हुई।

    उन्होंने कहा कि 2024 का वर्ष हमें विजय वर्ष बनाना है। राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है। आज घर घर मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची है। घर-घर भाजपा पहुंची है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    हेमंत सरकार ने दलित आदिवासियों को ठगा: अमर बाउरी
    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा लेबल लग चुका है। यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। सबसे बड़े कैश कांड पर प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए जनता को पाई पाई वापस लाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने फिर एक बार दलितों आदिवासियों को ठगा है। युवा झारखंड में 10 वर्ष पहले ही लोगों को बूढ़ा बनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन योजना का भी वही हाल होगा जो बेरोजगारी भत्ता का हुआ। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने जनता संकल्पित है।

    जो रामलला को लाए हैं उन्हें तीसरी बार हमें लाना है: कर्मवीर सिंह
    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 फरवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत निमंत्रण को लेकर घर-घर जाएं। यह गौरव दिवस नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत वासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जो टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में रामलाला को लाए हैं उन्हें तीसरी बार हमें लाना है। उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चों के द्वारा आयोजित होने वाले सम्मेलनों, बैठकों, संपर्क अभियान से संबंधित विस्तृत चर्चा की। सिंह ने आगामी 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

    केंद्रीय योजना के राशि का हिसाब नहीं दे रही हेमंत सरकार : अर्जुन मुंडा
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करती है। असहयोग का रोना रोती है। वहीं, सच्चाई यह है कि हेमंत सरकार केंद्रीय योजनाओं के पैसे के खर्च का हिसाब नहीं दे रही। खजाने में पैसे पड़े हैं खर्च नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुशासन पर बल दिया है जो सरकार पारदर्शी तरीके से खर्च कर रही है उसे पैसे की कोई कमी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी, किसान, कृषि से संबंधित योजनाओं को भी धरातल पर नहीं उतार पा रही। उन्होंने कहा कृषि क्षेत्र में इस वर्ष झारखंड सरकार केंद्रीय वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त कर सकी। क्योंकि, इस सरकार ने पिछले वर्ष का ही हिसाब नहीं दिया है। हेमंत सरकार किसी मद के पैसे को दूसरे मद में खर्च कर देती है, जो वित्तीय अनियमितता है।

    मोदी की नजरों में युवा, महिला, किसान और गरीब: अन्नपूर्णा देवी
    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विकास विरोधी लोग देश को जाति की राजनीति में उलझाना चाहते हैं जबकि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास पर जोर दिया। मोदी की नजरों में युवा, महिला, किसान और गरीब यही जाति हैं। मोदी सरकार इन वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की यात्रा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपुर और तपकरा की घटना पर मौन क्यों हैं कांग्रेस-झामुमो के नेता : एनोस एक्का
    Next Article आदिवासियों की सच्ची हितैषी है भाजपा : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version