Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हरफनमौला खेल के दम पर दिल्ली को 7 अंक से हराकर टेबल टॉपर बनी पुनेरी पलटन
    स्पोर्ट्स

    हरफनमौला खेल के दम पर दिल्ली को 7 अंक से हराकर टेबल टॉपर बनी पुनेरी पलटन

    adminBy adminDecember 19, 2023Updated:December 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुणे। पुनेरी पलटन ने सोमवार रात यहां के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 10वे सीजन के 30वें मैच में दबंग दिल्ली को 30-23 से हराकर टेबल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। यह एक ऐसा मैच था, जिसमें एक भी सुपर-10 या हाई-5 नही दिखा, बावजूद इसके पलटन ने अच्छे अंतर से सीजन की चौथी जीत मिली।

    दिल्ली को पांच मैचों में तीसरी हार मिली है। पलटन के लिए कप्तान असलम इनामदार (9 अंक) और मोहित गोयत (7) ने चमक दिखाई। साथ ही डिफेंस ने भी 11 अंक लिए। दिल्ली के लिए कार्यकारी कप्तान आशू मलिक ने सबसे अधिक 9 अंक जुटाए। डिफेंस हालांकि 6 तक सिमट कर रह गया। साथ ही दिल्ली को नियमित कप्तान नवीन कुमार की भी कमी खली।

    नवीन की गैरमौजूदगी में दिल्ली ने हालांकि अच्छी शुरुआत की और तीसरे मिनट में 3-1 की लीड ले ली। पलटन के स्टार डिफेंडर शादलू बाहर थे औऱ जल्द ही पलटन के डिफेंस ने दिल्ली के कप्तान आशू को भी बाहर कर स्कोर 3-3 कर दिया। फिर मोहित ने दो प्वाइंट की रेड के साथ पलटन को 5-3 से आगे कर दिया। और फिर पलटन के डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर मनु को लपक फासला दोगुना कर दिया।

    दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। साथ ही ऑलआउट का भी खतरा था लेकिन योगेश ने रेड पर एक अंक लेकर एक साथी को रिवाइव कराया और फिर मीतू के साथ सुपर टैकल को अंजाम देकर स्कोर 7-8 कर दिया। मीतू ने हालांकि डिफेंस में गलती की, जिससे दिल्ली फिर ऑलआउट की कगार पर थी, जिसे अंजाम देकर पलटन 13-8 से आगे हो गए।

    आलइन के बाद दिल्ली के डिफेंस ने पंकज को लपक लिया। फिर मंजीत रेड पर अंक लेकर लौटे औऱ स्कोर 10-13 कर दिया। असलम ने हालांकि डू ओर डाई पर दो अंक लेकर फासला फिर पांच का कर दिया। मोहित ने इसके बाद एक और मल्टीप्वाइंट रेड के साथ स्कोर 17-11 कर दिया।

    पलटन ने जल्द ही दिल्ली को तीन तक सीमित कर दिया। इसी बीच, हाफ टाइम हुआ और स्कोर 18-12 से पलटन के पक्ष में रहा। आशू ने हालांकि सुपर टैकल की स्थिति को टाल दिया। मैच तीसरी रेड पर खेला जा रहा था। चार के डिफेंस में मोहित डू ओर डाई रेड पर गए औऱ लपके गए। स्कोर 14-18 हो गया था।

    अब दोनों टीमें 5 के डिफेंस में खेल रही थी। पांच के डिफेंस में मीतू डू ओर डाई रेड पर गए और लपक लिए गए लेकिन पंकज ने डिफेंस में अंक लेकर इसकी भरपाई की। पलटन ने हालांकि आशू को लपक लीड 5 की कर ली। 30 मिनट के बाद मैच फिर से तीसरी रेड पर चल रहा था। स्कोर 22-17 से पलटन के पक्ष में था।

    ब्रेक के बाद दिल्ली ने पलटन को तीन तक सीमित कर दिया लेकिन सीजन के 56वें सुपर टैकल के साथ पलटन ने लीड फिर से 5 की कर ली। दिल्ली के पास कमबैक का मौका था लेकिन डिफेंस की गलतियों से वे 35 मिनट के खेल के बाद 6 अंक पीछे हो गए। एक मिनट बचे थे औऱ पलटन के डिफेंस ने आशू को लपक अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा से 45 से अधिक सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, जोशी बोले- बड़े दुख के साथ ऐसा करना पड़ रहा
    Next Article ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद लुढ़का शेयर बाजार
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version