Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रायपुर : वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर की ली शपथ
    राज्य

    रायपुर : वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर की ली शपथ

    adminBy adminDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राज्यपाल ने वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। राजभवन में आज रविवार को नेताम ने प्रोटेम स्पीकर शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की छठवीं विस का पहला सत्र आहूत किया है। इससे पहले शनिवार रात 8.30 बजे राज्यपाल हरिचंदन दिल्ली से लौटे। शनिवार रात 1.29 मिनट पर विस सचिव दिनेश शर्मा ने अधिसूचना जारी की।

    शपथ समारोह राष्ट्रगान और राज्य गीत के साथ शुरू हुआ। प्रोटेम राम विचार नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के अलावा तमाम विधायक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन से सीएम विष्णु देव साय और दोनों उप मुख्यमंत्री, अन्य विधायक विधानसभा जाएंगे। जहां डॉ. रमन सिंह स्पीकर के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

    नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ मंगलवार को
    नेताम मंगलवार को सदन में नवनिर्वाचित विधायकों की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। सत्र में पहले दिन सदस्यों का शपथ, उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव, दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण, तीसरे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, पारण और अनुपूरक बजट पारित होगा। इसके बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाएगा। सालाना बजट के लिए फरवरी-मार्च सत्र नए सिरे से आहूत किया जाएगा।

    10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। जिसमें किसानों के दो साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, पीएम आवास योजना के लिए तीन हजार करोड़ रुपये, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी बोले- तीसरे कार्यकाल में टॉप-3 इकोनॉमी में जरूर शामिल होगा भारत
    Next Article अजमेर में डिवाइडर से टकराई कार बनी आग का गोला, तीन दोस्त जिंदा जले
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version