Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पुंछ हमले के बलिदानियों को याद कर सीजेआई ने कहा- राष्ट्र से बढ़ कर कुछ नहीं
    देश

    पुंछ हमले के बलिदानियों को याद कर सीजेआई ने कहा- राष्ट्र से बढ़ कर कुछ नहीं

    adminBy adminDecember 25, 2023Updated:December 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सुप्रीम कोर्ट परिसर में पहली बार मनाया गया क्रिसमस

    नई दिल्ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पुंछ हमले में बलिदान हुए जवानों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र से बढ़ कर कुछ नहीं है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में पहली बार आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने पिछले दिनों अपने चार जवानों को खो दिया। आज जब हम क्रिसमस मना रहे हैं तो हमें अपने उन जवानों को नहीं भूलना चाहिए, जो सीमा पर मौजूद हैं। ये वो जवान हैं, जो देश के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर देते हैं।

    इस मौके पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम सभी की सबसे पवित्र पुस्तक देश का संविधान है। संविधान हमें सिखाता है कि देश के नागरिक के तौर पर हम सब एक हैं और हमें देश को बेहतर बनाना है। चीफ जस्टिस ने कहा कि क्रिसमस मनाते हुए हमें उन डॉक्टरों और नर्सों को नहीं भूलना चाहिए जो गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ये लोग अपने परिवार के साथ नहीं हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि इस मौके पर हम अपने घरवालों के साथ हैं।

    इस मौके पर चीफ जस्टिस ने वकीलों से आग्रह किया कि बिना जरूरत सुनवाई टालने के आग्रह न करें। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें लोगों की जरूरतों को समझना होगा। बहुत जरूरी होने पर केस को स्थगित करने का आग्रह करना समझ में आता है, पर ये यूं ही नहीं होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम समाज को संदेश दें कि हम अपने काम के लिए गंभीर हैं। हम समाज में बेवजह हंसी का पात्र न बने। चीफ जस्टिस ने कहा कि इस साल हम वकीलों के सहयोग से 52 हजार केस का निपटारा करने में सफल रहे हैं। बिना बार के सहयोग को इतने केस का निपटारा सम्भव नहीं था। अगले साल हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इससे भी ज्यादा केस का निपटारा हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेन में जहर खुरानी गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने 99वीं जयंती पर वाजपेयी को किया याद
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version