रांची । रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी स्थित चांडिल मैदान के पास रिम्स कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की देर रात की है।

घायल व्यक्ति का नाम राजेश मलिक है और वह रिम्स में हेडमेट के रूप में कार्यरत है। फिलहाल रिम्स में राजेश का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि राजेश मलिक घर लौट रहा था। चांडिल मैदान के पास पहले से ही मौजूद दो अपराधियों ने पीछे से उसपर फायरिंग कर दी। गोली राजेश के कंधे के पास जा लगी। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार को मिली।

बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोलीबारी में घायल राजेश की स्थिति खतरे से बाहर है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version