-सीपी चौधरी वरीय उपाध्यक्ष, लंबोदर-सुनीता को महासचिव की कमान
रांची। एक बार फिर से सुदेश कुमार महतो को आजसू पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया कि राज्य के नवनिर्माण के लिए लिये गये नवसंकल्पों के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। इसी वर्ष 29-30 सितंबर और एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आजसू पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन में फैसला लिया गया था कि केंद्रीय कमेटी और केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन होगा। इसी आधार पर सुदेश महतो केंद्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं। इसके अलावा सांसद सीपी चौधरी वरीय उपाध्यक्ष होंगे। उमाकांत रजक, अकील अख्तर सहित हसन अंसारी और सुप्रीति मुर्मू को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस हेड जेनरल सेक्रेट्री होंगे। विधायक सुनीता चौधरी और डॉ लंबोदर महतो सहित राजेंद्र मेहता, रोशन लाल चौधरी, यशोदा देवी सहित करीब तीन दर्जन महासचिव चुने गये हैं। संगठन सचिव के तौर पर एस अली और जयपाल सिंह को मौका दिया गया है।
राज्य सरकार के कुशासन से दिलायेंगे मुक्ति: देवशरण
देवशरण भगत के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी केंद्रीय सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओंं के साथ मिलकर इस राज्य को वर्तमान सरकार के कुशासन से जनता को स्वशासन की ओर ले जायेंगे। केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य की हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हो, यह सुनिश्चित किया गया है। जल्द ही केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सभी नये पदाधिकारी शपथ लेंगे और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा की जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



