Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज शाम , राजेश धर्मानी बनेंगे मंत्री
    राजनीति

    हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज शाम , राजेश धर्मानी बनेंगे मंत्री

    adminBy adminDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज बाद दोपहर होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल के दिल्ली से शिमला लौटने पर लौटने पर शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

    राजभवन ने शपथ ग्रहण के लिए अस्थायी तौर पर शाम 4:45 बजे का समय निर्धारित किया है। मंत्री बनाने वाले संभावित विधायकों को शिमला बुला लिया गया है। बिलासपुर जिला से एकमात्र विधायक राजेश धर्मानी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजेश धर्मानी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्हें मुख्यमंत्री सुक्खू का करीबी माना जाता है।

    सुक्खू कैबिनेट में मंत्रियों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने पदों को भरा जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ किया था कि इसी महीने कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में पिछले कुछ माह से कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं से सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई थी।

    जानकारी अनुसार इस कैबिनेट विस्तार में एक से तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की भी सुगबुगाहट है। इस विस्तार में राजेश धर्मानी का नाम फाइनल है। उन्होंने इसकी खुद पुष्टि की है। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। कैबिनेट विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। राजेश धर्मानी जहां ब्राह्रमण समुदाय से हैं वहीं यादवेद्र गोमा अनुसूचित जाति से आते हैं। 15 विधानसभा सीटों वाले कांगड़ा जिला में वर्तमान में एक ही मंत्री है।

    मंत्रिमंडल के अन्य दावेदारों में कांगड़ा जिला के धर्मशाला से सुधीर शर्मा और हमीरपुर जिला के सुजानपुर से राजेंद्र राणा का नाम शामिल है। सुधीर शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं राजेंद्र राणा भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हरा चुके है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का हालीलाज कैंप सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को मंत्री बनाने की पुरजोर काशिश कर रहा है।

    वर्तमान सुक्खू कैबिनेट में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत 9 मंत्री शामिल हैं। जबकि कैबिनेट में अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते है। एक साल पहले 11 दिसम्बर को सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने क्रमशः मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं बीते दिन ही प्रदेश सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस सुखु सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और वेतन से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में पेश
    Next Article अफगानिस्तान में धरती कांपी, 5.2 तीव्रता का आया भूकंप
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version